scorecardresearch
भारत

दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, कई जगह पेड़ गिरे, देखें PHOTOS

Delhi-NCR Rain
1/6

दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, दिनभर कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Delhi-NCR Rain
2/6

IMD ने दिल्ली के सभी 15 जिलों और NCR के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एक जैसा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. यानी पूरे दिल्ली-NCR में लगभग समान मौसम रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

Delhi-NCR Rain
3/6

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?
8 जुलाई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. दिन में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 9 जुलाई को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह और दोपहर के समय तेज हवाएं चलेंगी, जबकि रात में फिर हल्की बारिश होने का अनुमान है. 

Delhi-NCR Rain
4/6

10 और 11 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इन दो दिनों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन किसी बड़े खतरे की चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने इन सभी दिनों के लिए बारिश की संभावना 25 से 50 प्रतिशत यानी 'लाइकली' श्रेणी में रखी है.

Delhi-NCR Rain
5/6

देश के बाकी हिस्सों में भी मानसून पकड़ रहा रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. अगले दो से तीन दिनों में इसके देश के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है. विभाग का कहना है कि मौसम की परिस्थितियां अनुकूल हैं और जल्द ही पूरा देश मानसून की चपेट में होगा.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
6/6

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के लोनावाला में सबसे ज्यादा 53 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके बाद पालघर के वाडा में 43 सेंटीमीटर और दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में 27 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.