देशभर में मॉनसून के प्रभाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से लेकर पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक में भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह सड़कें पानी में डूब गई हैं. कई जगह भूस्खलन भी देखने को मिला.
मॉनसून की बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार और भारी बारिश हो रही है. पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. सड़कें जलमग्न हो गई है. घरों और दुकानों तक में पानी भर गया है. लोकल ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ रहा है.
महाराष्ट्र में लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से मुंबई-पुणे रूट प्रभावित हुआ है. खंडाला के पास एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन हुआ है. जिसकी वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है. हालांकि लैंडस्लाइड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने नागरिकों से अगली जानकीर तक पुणे-मुंबई या मुंबई-पुणे का सफर नहीं करने की सलाह दी है.
हरियाणा में भी भारी बारिश हुई है. रविवार को गुरुग्राम में बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों पर पारी भर गया.
हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश हो रही है. शिमला में भी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है. कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हो रही है.
गुजरात में बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है. सडकें पानी में डूब गई है. गाड़ियों भी रुक-रुककर चल रही हैं.
मध्य प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. कई जिलों में हालात खराब हो रहे हैं. कई गांवों में पानी भर गया है.
उत्तराखंड में भी भारी बारिश से तबाही मची है. लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से सूबे की 38 सड़कें बंद हैं.