scorecardresearch
भारत

मानसून की पहली बारिश से ही गुरुग्राम में NH-48 धंसा, 10 किमी लंबा जाम; कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम, तस्वीरों में देखें waterlogging के हालात

Gurugram waterlogging
1/6

गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश का असर मंगलवार शाम को देखनेको मिला. दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) के नरसिंहपुर इलाके में सनबीम कंपनी के पास हाईवे का एक हिस्सा अचानक धंस गया. सड़क धंसते ही प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दो लेन बंद कर दीं.

Gurugram waterlogging
2/6

इसके बाद IFFCO चौक से नरसिंहपुर और आगे खेरकी दौला टोल प्लाजा तक करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हजारों वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और लोगों को ऑफिस व दूसरे कामों पर पहुंचने में भारी परेशानी हुई. 

Gurugram waterlogging
3/6

भारी बारिश के बीच पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी स्थिति बिगड़ने पर गुरुग्राम पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. पुलिस ने दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को जाम से बचने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Gurugram waterlogging
4/6

कॉर्पोरेट कंपनियों से अपील- कर्मचारियों को दें वर्क फ्रॉम होम
मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट ऑफिसों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की अपील की है. 

Gurugram news
5/6

पुलिस का कहना है कि अगर पीक आवर्स में सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी तो ट्रैफिक जाम भी कम लगेगा और प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में आसानी होगी. साथ ही लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

Gurugram waterlogging
6/6

प्रशासन की अपील- जरूरी काम हो तभी निकलें घर से
गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें. अगर यात्रा करना जरूरी हो तो पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें और प्रशासन की ओर से बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें.  अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने तक हाईवे और शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है.