scorecardresearch
Advertisement
भारत

हटाए बैरिकेड्स, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से भी नहीं रुके स्टूडेंट्स, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन

Patna Students Protest (Photo/PTI)
1/6

पटना में हजारों की संख्या में छात्र सीएम आवास तक मार्च निकाल रहे हैं. इस दौरान पुलिस उनको रोकने की कोशिश भी कर रही है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद भी छात्र नहीं रुके तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया.

Patna Students Protest
2/6

सीएम आवास के लिए छात्रों का मार्च सुबह 10 बजे गांधी मैदान से शुरू हुआ. छात्र नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगे.

Patna Students Protest (Photo/PTI)
3/6

पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए थे. लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने डाक बंगला के पास लगे बैरिकेड्स को हटा दिया और आगे बढ़ने लगे.

Patna Students Protest
4/6

पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. हालांकि छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. 
 

Patna Students Protest (Photo/PTI)
5/6

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है.
 

Patna Students Protest
6/6

छात्र निगेटिव मार्किंग खत्म करने के साथ बीपीएससी की 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही छात्रों की एकल परीक्षा लागू करने की भी मांग है.