scorecardresearch
भारत

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का नीस में भव्य स्वागत, बच्चे को गोद में उठाकर दुलारते दिखे प्रधानमंत्री- देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री शनिवार रात फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस पहुंचे.
1/6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात जब फ्रांस के खूबसूरत शहर नीस पहुंचे, तो वहां का माहौल भारतमय हो गया. होटल के बाहर उनके दीदार के लिए खड़े प्रवासी भारतीयों ने ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के गीतों के साथ उनका स्वागत किया. लेकिन इस पूरे स्वागत समारोह के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया और वह पल था एक छोटे से बच्चे के प्रति पीएम मोदी का अगाध लाड.
 

पीएम और बच्चा
2/6

स्वागत के दौरान पीएम मोदी ने एक बच्चे को गोद में उठाकर प्यार किया. प्रधानमंत्री वहां भारतीय मुल के लोगों से बात-चित करते भी दिखाई दिए.
 

सांस्कृतिक कार्यक्रम
3/6

नीस में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा. आज वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.
 

भारत और फ्रांस समझौता
4/6

भारत और फ्रांस के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौतों पर चर्चा हो सकती है. दोनों देशों के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील भी प्रमुख एजेंडे में शामिल है.
 

हथियार जोड़ने की सुविधा मिले
5/6

भारत चाहता है कि राफेल विमानों में अपने हथियार जोड़ने की सुविधा मिले, इसलिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा. हालांकि इस डील को अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की मंजूरी नहीं मिली है.
 

13 से 18 जून तक फ्रांस के दौरे में पीएम मोदी
6/6

13 से 18 जून तक के दौरे में पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे. G7 समिट में हिस्सा लेने के साथ वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से भी मुलाकात करेंगे.