पीएम मोदी का ऐसा रहा स्वतंत्रता दिवस पर पहनावा
हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्रचीर पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करते हैं, ऐसे में हर बार उनका लुक चर्चा का विषय रहता है. खासकर उनके साफा सभी को आकर्षित करता है. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराने और देश को संबोधित करने के दौरान खूबसूरत लाल और पीले रंग की बंधेज पगड़ी पहने दिखे. आइए फोटोज के माध्याम से देखते हैं पिछले सालों में कैसा रहा पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पहनावा.
साल 2026 का लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीले और सफेद बांधनी पैटर्न वाली चमकदार लाल रंग की बंधेज पगड़ी पहनकर पहुंचे. लाल रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की नेहरू जैकेट पहने हुए पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया और हर बार आजादी के दिन पर खास तरह की पगड़ी पहनने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया.
साल 2025 का लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर हमेशा की तरह साफे पहने नजर आए थे. वह इस बार केसरिया रंग के साफे में दिखाई दिए थे. पीएम मोदी ने इस बार केसरिया रंग के साफे के साथ केसरिया रंग की नेहरू जैकेट भी पहन रखी थी. साथ ही गमछा भी डाल रखा था. उनका पूरा लुक देशभक्ति के रंग में रगा था.
साल 2024 का लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2024 को नीली नेहरू जैकेट के साथ लहरिया प्रिंट वाले साफे को पेयर करते नजर आए थे. इसके साथ उन्होंने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पायजामा पहना था.
2023 का लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 के दिन तिरंगा फहराने के दौरान पीले, हरे और लाल रंगों वाले बांधनी प्रिंट के राजस्थानी साफे में दिखे थे. उन्होंने इसके साथ ही ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहन रखा था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने इसमें काली वी नेक वाली नेहरू जैकेट को भी जोड़ा था.
2022 का लुक
साल 2022 में भी पीएम मोदी के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ खास वेशभूषा में दिखाई दिए थे. उन्होंने इस दौरान तिरंगा प्रिंट वाला साफा बांधा था, जिसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली नेहरू जैकेट पहनी थी.
2021 का लुक
साल 2021 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का लुक एकदम अलग दिखा था. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा रंग में रंगे नजर आए थे. उनका साफा केसरिया रंग का था, जिनमें लाल रंग की लाइनें बनी हुई थीं. इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-चूड़ीदार पायजामा और नीली जैकेटे को पहन रखा था.
2020 का लुक
साल 2020 में पीएम मोदी का लुक परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण की झलक दिखा रहा था. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाफ बाजू वाले लाइट नारंगी कुर्ता-पायजामा में दिखे थे. इसके साथ उन्होंने केसरिया और क्रीम कलर के साफ को बांधा था.
2019 का लुक
साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आधी बाजू वाले कुर्ते और पायजामे में दिखे थे. इसके साथ ही उन्होंने केसरिया बॉर्डर वाले उपरना को भी जोड़ा था. इस साल पीएम मोदी के साफे का रंग बेहद खास था. उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बने लहरिया पैटर्न वाले साफे को सिर पर बांध रखा था.
2018 का लुक
साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुल बाजू के कुर्ते और पायजामे के साथ उपरना भी ले रखा था. इस बार पीएम मोदी ने गहरे केसरिया और लाल रंग के साफे को चुना था.
2017 का लुक
साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक की बात करें तो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने हाफ बाजू का कुर्ता पहना था, जिसके साथ उन्होंने चमकदार लाल और पीले रंग का साफ बांधा था.
2016 का लुक
साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुक की बात करें तो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे को तरहीज दिया था. इसके साथ ही लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा पहन रखा था.
2015 का लुक
साल 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मल्टीकलर क्रिस-क्रॉस राजस्थानी बांधनी साफे में दिखे थे. इसमें गुलाबी और पीले रंग की टाई-डाई पट्टियां पड़ी थीं, ये लुक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा था. इसके साथ पीएम मोदी ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना था.
2014 का लुक
साल 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा को फहराया था.इस मौके पर पीएम मोदी पारंपरिक राजस्थानी साफे में दिखाई दिए थे. पीएम मोदी ने चटकीले लाल और हरे रंग का जोधपुरी साफा बांधा था. उनके इस लुक की उस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी.