scorecardresearch
भारत

रिसेप्शन में बदला एसपी संभल का लुक, अंशिका वर्मा पिंक जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत

SP KK Bishnoi
1/5

प्रयागराज में के. के. विश्नोई और अंशिका वर्मा के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस भव्य कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं. समारोह में संगीत और गीतों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा बना रहा.

SP KK Bishnoi
2/5

इस रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा के. के. विश्नोई का नया लुक. जोधपुर में शादी के दौरान उनकी रौबदार मूंछें काफी आकर्षण का केंद्र थीं, लेकिन प्रयागराज के रिसेप्शन में वे क्लीन शेव नजर आए. उनका यह नया अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया और कई मेहमानों ने उनके डैशिंग लुक की तारीफ की.

SP KK Bishnoi
3/5

समारोह में कई बड़े अधिकारी पहुंचे, जिनमें सौम्य अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, मनीष कुमार वर्मा और राहुल श्रीवास्तव शामिल थे. सभी ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और उन्हें उपहार भेंट किए. इस दौरान अंशिका की छोटी बहन गुनगुन ने एक फिल्मी गीत गाकर माहौल को और भी खास बना दिया.

SP KK Bishnoi
4/5

रिसेप्शन शहर के एक नामी होटल में आयोजित किया गया था, जिसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया था. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए और सभी ने दंपति को आशीर्वाद दिया. इससे पहले 29 मार्च को जोधपुर में दोनों की शादी भी काफी धूमधाम से संपन्न हुई थी.

अंशिका वर्मा
5/5

अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज के सिविल लाइंस की रहने वाली हैं और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि के. के. विश्नोई 2018 बैच के अधिकारी हैं और राजस्थान के बाड़मेर से संबंध रखते हैं. दोनों की मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और अब वे वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं.

 

-पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट