रांची में विधानसभा की तरफ छात्रों का मार्च आगे बढ़ रहा है. छात्र विधानसभा कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं. विधानसभा की सुरक्षा में 7 बैरिकेडिंग होती है. छात्रों ने अब तक 6 बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं. अब पुलिस भी एक्शन में आ गई है. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.
अपनी मांगों को लेकर छात्र विधानसभा का घेराव कर रहे हैं. इस दौरान छात्र विधानसभा की सुरक्षा में लगे बैरिकेडिंग तोड़ रहे हैं.
छात्रों ने 6 बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं. जबकि विधानसभा की सुरक्षा में 7 बैरिकेडिंग लगे होते हैं. इसका मतबल है कि अगर छात्र बैरिकेडिंग और तोड़ देते हैं तो सीधे विधानसभा घुस सकते हैं.
पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने पहले छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
वाटर कैनन के इस्तेमाल पर छात्र जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं कि और चलाओ, और चलाओ.
छात्रों का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए पहली बार लाठीचार्ज किया है.