scorecardresearch
Advertisement
भारत

सहारनपुर में कांवड़ियों के लिए बना हाईटेक शिविर, 80 लॉकर से लेकर फुट मसाज तक की सुविधा, 40 कूलर और 30 CCTV से सुरक्षा, देसी घी का भोजन

Kanwar
1/7

सहारनपुर में कांवड़ियों का आना शुरू हो चुका है और रोजाना हजारों कांवड़िए सहारनपुर से होकर अपने गंतव्य की ओर गुजर रहे हैं. कांवड़ियों के ठहरने, बैठने और उनकी हर सुविधा का ध्यान रखने के लिए शहर में वाटरप्रूफ शिविर तैयार किया गया है.

Kanwariya
2/7

इस शिविर में कांवड़ियों को हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Kanwar
3/7

कांवड़ियों के सामान और मोबाइल की सुरक्षा के लिए शिविर में 80 लॉकर की सुविधा दी गई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Kanwar
4/7

गर्मी और उमस से राहत देने के लिए 40 टेंट कूलर लगाए गए हैं, नहाने के लिए फंवारे तक लगाए गए हैं, कांवड़ियों के लिए देसी घी से तैयार भोजन की व्यवस्था के साथ सामान्य खाने से लेकर फास्ट फूड तक उपलब्ध कराया जा रहा है.

Kanwar
5/7

पैरों की थकान, दर्द और सूजन से राहत देने के लिए फुट मसाज मशीन भी लगाई गई है. इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी पूरी तरह उपलब्ध है.

Kanwar
6/7

शिविर में कांवड़ियों के लिए बैठने को सोफा लगाए गए हैं और पूरे टेंट को आकर्षक लाइटिंग, झूमर और शानदार डेकोरेशन से सजाया जा रहा है.

Kanwar
7/7

शिविर संचालकों का कहना है कि पिछले 23 वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है. कोशिश यही है कि यहां रुकने वाले हर कांवड़िए को घर जैसी सुविधा मिले और उनकी यात्रा आरामदायक और यादगार बने.