scorecardresearch
Advertisement
भारत

21 साल बाद भारत आया ताज, देखिए मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की अनदेखी तस्वीरें

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
1/5

हरनाज संधू ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में की थी. उन्होंने विभिन्न फैशन इवेंट के लिए मॉडलिंग की. हरनाज कौर संधू ने 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था. 
 

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
2/5

हरनाज संधू ने 2019 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में भाग लिया, जहां उन्होंने टॉप 12 में जगह बनाई. साल 2021 में उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता रहीं. 
 

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
3/5

हरनाज कौर संधू पेट लवर हैं. उन्हके पास एक रोजर नाम का पालतू कुत्ता है. उन्हें बचपन से ही सिंगिंग, एक्टिंग का शौक था. हरनाज को खाना बनाना भी बहुत पसंद है. इसके अलावा उन्हें योग, डांस, तैराकी घुड़सवारी और शतरंज खेलना भी बेहद पसंद है. हरनाज के परिवार में मां, पिता और भाई हैं. 

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
4/5

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी राउंड में 75 से ज्यादा खूबसूरत महिलाओं ने हिस्सा लिया था. हरनाज ने पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगियों को हराकर ताज अपने नाम किया.  

हरनाज संधू
5/5

21 साल की हरनाज कौर संधू के बारे में जानकारी के लिए इंटरनेट पर काफी खोजबिन हुई. मिस यूनिवर्स 2021 के बारे में सबसे ज्यादा खोजे गए कीवर्ड थे- हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स, हरनाज कौर संधू की जीवनी, हरनाज कौर संधू उम्र, हरनाज कौर संधू हाइट और हरनाज कौर संधू इंस्टाग्राम. कुछ यूजर्स ने ‘मिस यूनिवर्स लिस्ट, लारा दत्ता, मानुषी छिल्लर और सुष्मिता सेन’ जैसे सवालों को भी खोजा.