scorecardresearch

10 March Weather Update: मौसम विभाग ने जताए बारिश के आसार, गर्मी से फिलहाल मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने अपने रिपोर्ट में कई बाते कही हैं. IMD ने कुछ जगहों पर बारिश होने की चेतावनी दी है तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी की बात कही है. लेकिन तय है कि बारिश होने से आप-पास के इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है.

Weather Forecast Weather Forecast

देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की संभावना
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15 मार्च तक कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही इन राज्यों में 10 से 12 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 11 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में बढ़ सकता है दिन का तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों यानी 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों यानी 11 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.

अगले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. इसी तरह उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में भी शुरुआती तीन दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रह सकता है. इसके बाद अगले चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं.

मध्य प्रदेश में पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग की सलाह
मौसम में होने वाले इस बदलाव को देखते हुए पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण दिन के समय गर्मी का असर भी बढ़ सकता है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे सकता है. 


ये भी पढ़ें