scorecardresearch

12 February Weather Update: 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें Delhi-NCR, UP-Bihar सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD इस सप्ताह 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे उत्तर भारत में एक बार और ठंड बढ़ सकती है. 12 फरवरी को सुबह उत्तर भारत में कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है. यहां आप पढ़ सकते हैं कि आपके राज्य में कैसा मौसम रहेगा?

Rain (File Photo: PTI) Rain (File Photo: PTI)

उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही है. सुबह-शाम को छोड़ दें तो पूरे दिन मौसम राहत भरा रह रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. 14 फरवरी 2026 तक एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है. इतना ही नहीं उत्तर भारत के कई जिलों में घने कोहरे का असर अभी भी जारी रहेगा. 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में 6 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडु़चेरी में बारिश की चेतावनी जारी की है. 16 फरवरी और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तेज हवा, आकाशीय बिजली, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 13 फरवरी, 16 एवं 17 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 11 फरवरी, 12 एवं 14 फरवरी के दौरान कुछ जगहों में भारी बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में 16 एवं 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक तथा बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. लक्षद्वीप में 11 फरवरी को बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में 13 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान
1. दिल्ली: अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C
2. मुंबई:  अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C
3. कोलकाता: अधिकतम तापमान  29°C और न्यूनतम तापमान 16°C
4. चेन्नई: अधिकतम तापमान  28°C और न्यूनतम तापमान 23°C
5. लखनऊ: अधिकतम तापमान  27°C और न्यूनतम तापमान  12°C
6. पटना: अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान  13°C

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह और शाम में सर्दी महसूस होगी लेकिन दिन के समय तेज धूप निकलने के चलते ठंड से राहत मिलेगी. 13 फरवरी को आसमान में बादल छाया रहेगा. सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. सुबह आसमान में धुंध या कोहरे की हल्की परत नजर आ सकती है, लेकिन अभी कोई बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं. 

यूपी में सुबह के समय रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है, जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा. 12 फरवरी को यूपी में बारिश की संभावना नहीं है. 12 फरवरी को यूपी के मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हमीरपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर, हाथरस, आजमगढ़, बलिया, बांदा और सोनभद्र में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी है. 

बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा साफ 
IMD के मुताबिक गुरुवार को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. 12 फरवरी को बारिश की किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी बिहार बारिश होने की संभावना नहीं है.

मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश 
IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है. सुबह के समय भोपाल, ग्वालियर, धार, देवास, मंदसौर, कटनी, मुरैना, खंडवा और खरगोन में ठंड का असर देखने को मिलेगा. राजधानी भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में दिखेगा ठंड का असर 
IMD के अनुसार उत्तराखंड में ठंड का असर अभी रहेगा. इस राज्य में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चंपावत में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम रहेगा साफ 
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी की रात से आसमान में बादल छाए रहेंगे और 16 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवा चलेगी. जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें धर्मशाला, मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर शामिल हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी है. 

जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना
12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में 13 फरवरी, 16 और 17 फरवरी को बारिश हो सकती है. सोनमर्ग, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला, तंगधार, श्रीनगर और पुलवामा में बारिश होने के आसार हैं. 

राजस्थान में मौसम रहेगा सामान्य 
राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. हालांकि जयपुर में गुरुवार बादल छाए रहेंगे. ठंड में कमी देखने को मिलेगी. सुबह के समय जयपुर, सीकर, भरतपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, गंगापुर सिटी, जोधपुर, अजमेर और धौलपुर में कोहरा छाया रहेगा औहर दोपहर के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.