scorecardresearch

Weather Update 17 June 2026: सावधान! यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कुल 21 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

delhi weather delhi weather

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 जून 2026 के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कुल 21 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में किसानों, मछुआरों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब से बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा.

दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 जून को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बिहार का मौसम
बिहार में 17 से 19 जून के बीच भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिमी व पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड का मौसम
रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर और दुमका समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका भी जताई गई है. देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश का मौसम
शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, कांगड़ा और किन्नौर में 17 से 20 जून तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, डोडा और उधमपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल का मौसम
कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा और नादिया समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. कोलकाता का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पंजाब का मौसम
पंजाब के अमृतसर, पटियाला, जालंधर, बठिंडा और गुरदासपुर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.



राजस्थान का मौसम
जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, अलवर और बीकानेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश का मौसम
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, सतना और विदिशा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

असम का मौसम
गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, लखीमपुर और कामरूप समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का खतरा बना हुआ है. यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: