scorecardresearch

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक लेकर गए तो होगा 20 हजार का चालान, स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम से होगी वाहनों की पहचान     

बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. गाजियाबाद- मेरठ ट्रैफिक पुलिस की मदद से दुपहिया वाहनों का चालान करने का फैसला किया गया है. मनमानी करने पर 20000 रुपये का चालान लगाया जाएगा.

Advertisement
Delhi meerut expressway Delhi meerut expressway
हाइलाइट्स
  • जल्द होगी कार्रवाई शुरू 

  • स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम से होगी वाहनों की पहचान 

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए हाईवे ऑथोरिटी ने बड़ा कदम उठाया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गाजियाबाद- मेरठ ट्रैफिक पुलिस की मदद से दुपहिया वाहनों का चालान करने का फैसला किया है. ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे वाहनों का 20,000 रुपये का चालान करने वाली है. 

स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम से होगी वाहनों की पहचान 

बताते चलें, स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम से दोपहिया और तिपहिया वाहनों की पहचान की जाएगी. दरअसल, मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद लोग रॉन्ग साइड से अपने दोपहिया और तिपहिया वाहनों को लेकर आते हैं. इन वाहनों की वजह से कई सारी दुर्घटनाएं हो जाती हैं. कई बार तो बड़ा हादसा भी हो जाता है. इतने हादसों के बाद भी बाइक सवार अभी भी लगातार इस एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यही वजह है कि एनएचएआइ ने अब सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है और ऐसे वाहनों का ₹20000 चालान करने का फैसला किया गया है.

जल्द होगी कार्रवाई शुरू 

ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते से यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. वाहनों की पहचान के लिए हर टोल बूथ पर स्मार्ट इंटेलीजेंट सिस्टम लगा दिया गया है. अगर यहां से कोई प्रतिबंधित वाहन गुजरता है तो उसकी पहचान कर ली जाएगी और उसकी फोटो नंबर प्लेट ट्रैफिक पुलिस के साथ साझा की जाएगी.   

गौरतलब है कि अभी तक केवल ओवर स्पीड वाले वाहनों की सूची ट्रैफिक को दी जाती थी और उनका चालान किया जाता था लेकिन अब सॉफ्टवेयर में अपडेट कर प्रतिबंधित वाहनों की लिस्ट तैयार की जाएगी और चालान के लिए ट्रैफ़िक पुलिस को भेजा जाएगा.