scorecardresearch

शाह, सोनिया, प्रियंका की सुरक्षा में महिला कमांडो होंगी तैनात, सीआरपीएफ ने बनाई है खास टुकड़ी

सीआरपीएफ ने 32 महिला कमांडो का पहला दस्ता बनाया है, ये वीआईपी सुरक्षा विंग अब दिल्ली में रहने वाले उन नेताओं की सुरक्षा में इन्हें तैनात किया जाएगा, जिन्हें जेड+ सुरक्षा मिली हुई है.सूत्रों ने बताया कि इन महिला कमांडो को हाल ही में 10 सप्ताह की वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी की ट्रेनिंग दी गई है. इन महिला कमांडो को निहत्थे युद्ध, तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग की प्रक्टिस कराई गई है.

महिला कमांडो महिला कमांडो
हाइलाइट्स
  • पांच राज्यों के आगामी चुनाव में भी ये नेता इन महिला कमांडो से घिरे नजर आएंगे

  • VIP सुरक्षा इकाई में 32 महिला कमांडो की पहली टुकड़ी तैयार

केंद्र सरकार जल्द ही वीआईपी सुरक्षा के लिए तैयार सीआरपीएफ की पहली महिला कमांडो इकाई को तैनात करने जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी वा दूसरे खतरे के निशान पर रहने वाले कई नेताओं की सुरक्षा में इन कमांडो को लगाया जाएगा.  शुरुआत में इन कमांडो को जेड+ सुरक्षा श्रेणी के नेताओं जैसे गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के गांधी परिवार, जिसमें सोनिया गांधी व उनके दोनों बच्चे राहुल व प्रियंका गांधी शामिल हैं, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के आगामी चुनाव में भी ये नेता इन महिला कमांडो से घिरे नजर आएंगे

महिला कमांडो को दी गई 10 सप्ताह की वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी ट्रेनिंग 

सीआरपीएफ ने 32 महिला कमांडो का पहला दस्ता बनाया है, ये वीआईपी सुरक्षा विंग अब दिल्ली में रहने वाले उन नेताओं की सुरक्षा में इन्हें तैनात किया जाएगा, जिन्हें जेड+ सुरक्षा मिली हुई है.सूत्रों ने बताया कि इन महिला कमांडो को हाल ही में 10 सप्ताह की वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी की ट्रेनिंग दी गई है. इन महिला कमांडो को निहत्थे युद्ध, तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग की प्रक्टिस कराई गई है. इन्हें जनवरी में वीआईपी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा.महिला कमांडो, पुरुष कमांडो की तरह जरूरत के हिसाब से हथियार, बैलिस्टिक सुरक्षा और गैजेट ले जाएंगी. बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले से ही ये नेता इन राज्यों के दौरे कर रहे हैं. 

राजीव बनर्जी की जेड सुरक्षा वापस ली

गृह मंत्रालय ने बंगाल के पूर्व मंत्री व टीएमसी नेता राजीव बनर्जी की जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. बनर्जी टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए थे और मई में बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद फिर टीएमसी में चले गए हैं. 

पहले वीआईपी सुरक्षा विंग में नहीं थी लड़कियां

एक अधिकारी ने बताया कि 2019 में, शुरु हुई  वीआईपी सुरक्षा विंग में केवल पुरुष थे. हालांकि,  महिलाओं को टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता रहा है  और अब महिलाओं को जनवरी के दूसरे सप्ताह तक वीआईपी के साथ तैनात कर दिया जाएगा. '' ऐसा कानून में  बदलाव होने के बाद हुआ , पहले विशेष सुरक्षा समूह या एसपीजी को केवल प्रधान मंत्री या पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों को अधिकतम पांच सालों के लिए सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित कर दिया गया था.

जब एक वीआईपी किसी राज्य की यात्रा कर रहा होता है, तो राज्य सरकार उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होती है, और ये सुरक्षा तत्काल रूप से सीआरपीएफ देती है. प्रत्येक वीआईपी सुरक्षा पर्सन की सुरक्षा के लिए पांच से सात गार्ड होते हैं, इसलिए इस चुनावी मौसम में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा.