scorecardresearch

सिरफिरे चालक ने मारी स्कूटी से बच्चे में टक्कर, CCTV में कैद हुआ वीडियो... आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक स्कूटी चालक ने बच्चे के ऊपर स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया. चालक की इस हरकत से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया.

Advertisement
घायल बच्चा घायल बच्चा

मेरठ में एक सिरफिरे स्कूटी सवार युवक की सनसनीखेज करतूत सामने आई है. आरोप है कि सनकी युवक ने 6 साल के किशोर को जानबूझकर स्कूटी से दो से तीन बार टक्कर मारी. टक्कर लगने से किशोर गिर गया और उसने भागकर अपनी जान बचाई. टक्कर लगने से उसके हाथ में चोटें आई हैं. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वहीं पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

स्कूटी की टककर से आई हाथ में चोट

दरअसल मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र के ज़ाकिर कॉलोनी का है. यहां के रहने वाले अशफाक ने बताया कि उनका 6 साल पोता दोपहर में ट्यूशन से घर लौट रहा था. इसी दौरान पड़ोस की गली में रहने वाले अदनान नाम के युवक ने बच्चे को स्कूटी से टक्कर मारी और उसके ऊपर स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया. जिसके बाद किशोर ने भाग कर अपनी जान बचाई. 

स्कूटी की टक्कर लगने से किशोर को हाथ में चोट आई है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार युवक बच्चे की तरफ स्कूटी बढ़ाता है और उसे बार-बार टक्कर मारता है. हादसे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है.

क्या कहना है पुलिस का?

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना लोहिया नगर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है. वहीं इस मामले में सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि थाना लोहिया नगर के जाकिर कॉलोनी में एक अदनान नाम के व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के एक बालक के ऊपर स्कूटी चढ़ाने का प्रयास किया है. पुलिस के द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया है. साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.