scorecardresearch

Weather Update: मौसम का फिर यू-टर्न! 13 और 14 मई को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam 13 May 2026: मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है. मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक मौसम पलटी मारेगा. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update Weather Update

Weather Forecast 13 May 2026: सावधान! उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 13 और 14 मई को देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमटीर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.  

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 13-14 मई को बारिश होने की संभावना है. 13 मई को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी पलटी मारने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में 13 मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. बुधवार शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव आ जाएगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में 14 मई को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 14 मई को अधिकतम तापमान 36-38°C तक पहुंच सकता है. इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. 16 मई को 39/27 डिग्री और 17 मई को 40/27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है.

यूपी में कई जिलों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) कई जिलों में बुधवार को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. यूपी के जिन जिलों में 13 मई को बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, मथुरा, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, इटावा, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं.

बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में फिर मौसम बिगड़ेगा. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 13 मई से 17 मई के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में कहीं-कहीं बिजली गिरने, ओले पड़ने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. 

झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने झारखंड में 13 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देवघर, गिरिडीह, साहेबगंज, जामतारा, दुमका, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में आंधी और बारिश होने की संभावना है.