scorecardresearch

Aaj Ka Mausam 15 July 2026: मौसम दिखा रहा अलग-अलग रूप! कहीं बारिश तो कहीं धूप, पढ़ें आज का दिल्ली, यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का वेदर रिपोर्ट

Weather Update: मौसम अपना अलग-अलग रूप दिखा रहा है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप निकल रही हैं. मौसम विभाग ने 15 जुलाई 2026 को 22 राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में बिजली और ओले गिरने की भी संभावना है. यहां आप दिल्ली, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों का वेदर रिपोर्ट पढ़ सकते हैं.

Weather Update Weather Update

मॉनसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 15 जुलाई को देश के राज्यों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 15 जुलाई 2026 को 22 राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में बिजली और ओले गिरने की भी संभावना है. 

बुधवार को पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उधर, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जुलाई को 22 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 15 से 17 जुलाई 2026 तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है. 15 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 15 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है.

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल तो छाए रह रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 से 19 जुलाई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 15 जुलाई 2026 को बादल छाए रहेंगे लेकिन मूसलाधार बारिश होने की संभावना नहीं है. हल्की बारिश कहीं-कहीं हो सकती है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 15 जुलाई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी, फतेहपुर, बहराइच, हरदोई, शहजहांपुर, रायबरेली, इटावा, जालौन, बांदा, ओरैया और हमीरपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 15 जुलाई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट है. इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ओले गिरने और वज्रपात की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें. बुधवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, और सहरसा के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में हल्की वर्षा की उम्मीद है. पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.