scorecardresearch

Aaj Ka Mausam 16 July 2026: मौसम का आज बदलेगा मिजाज! यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Weather Update: मॉनसून की रफ्तार एकदम कम होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश नहीं के बराबर हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई को 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update Weather Update

उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल तो बन रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है. बारिश नहीं होने से किसान चिंतिति हैं. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई को 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है. बारिश के दौरान कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात होने और ओले गिरने की भी संभावना है. 

इन राज्यों में गुरुवार को आंधी-बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम, असम, मणिपुर, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज कुछ बदलेगा. आसमान  में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने 16 से 20 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना व्यक्त की है. बारिश के दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 16 और 17 जुलाई को बारिश की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में बारिश होने का अनुमान है, उनमें लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंद, हरदोई, बांदा, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. 

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 16 जुलाई से लेकर 20 जुलाई 2026 तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें  मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और शिवहर शामिल हैं. कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पंजाब और हरियाणा में हो सकती है हल्की बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई तक पंजाब में और 20 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने राजस्थान में 16 जुलाई, 17, 20 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. जबलपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, रीवा, सीधी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, भिंड दतिया, हरदा, खंडावा में बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी 
16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का अलर्ट है. गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है.