scorecardresearch

Weather Update: 21 राज्यों में बारिश... 6 में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में बारिश-आंधी और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिया है. आइए जानते हैं आज किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update Weather Update

Weather Forecast 19 March 2026: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. देश के कई राज्यों में बादलों ने अपना डेरा डाल दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में आंधी-पानी और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. ऐसे में लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है. 

इन राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट 
उत्तर-पश्चिमी भारत में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 19 मार्च से 20 मार्च के बीच आंधी-पानी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पूर्वी और मध्य भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट है.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 19 मार्च को बादल छाए रहेंगे. गुरुवार देर शाम में आंधी-तूफान और मध्यम से बारी बारिश होने की संभावना है. आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी-बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में 19 मार्च को आंधी-पानी आने की चेतावनी जारी की है. गुरुवार को यूपी के जिन जिलों में बारिश होगी उनमें आगरा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फर नगर, बरेली, सहारनपुर, बदायूं, महामाया नगर, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, संभल और ज्योतिबाफुले नगर शामिल हैं. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और  न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, बिहार में 19 और 20  मार्च को तूफान और बारिश का अलर्ट है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होगी उनमें अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं. पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने  उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और सोलन शामिल हैं. मनाली में गुरुवार को अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है.

राजस्थान के कई जिलों में आज होगी बारिश 
मौसम विभाग की ओर से राजस्थान में 19 मार्च को आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक जयपुर, बिकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, भीलवाड़ा, जैसलमेर, पाली, नागौर और बाड़मेर में बारिश होने की  संभावना है. गुरुवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
 मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 19 मार्च 2026 को गोवा और गुजरात राज्य में, 20 मार्च को महाराष्ट्र में छिटपुट से मध्यम बारिश होगी. दक्षिण भारत के राज्य केरल,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में भी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश होने की संभावना है. 19 मार्च को केरल और माहे में बारिश होगी. 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है. 19 और 22 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश हो सकती है. 19 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है. 19 से 21 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो  सकती है.