scorecardresearch

Aaj ka Mausam 20 March 2026: सावधान! आज Delhi-NCR और UP-Bihar सहित 19 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आप घर से निकलने से पहले यहां आईएमडी का वेदर अपडेट जरूर पढ़ लें. दिल्ली-एनसीआर के लोगों का शुक्रवार सुबह बारिश ने स्वागत किया है.

Weather Update Weather Update

Weather Forecast 20 March 2026: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में 20 मार्च को तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 10 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना है. ऐसे में आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना 
उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश  और कश्मीर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और मध्य भारत में बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिणी राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने किया स्वागत 
दिल्ली-एनसीआर के लोगों का शुक्रवार सुबह बारिश ने स्वागत किया है. सुबह करीब 5:00 बजे से ही आसमान में बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई. आईएमडी ने बारिश होने की संभावना पहले ही जता दी थी. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे.

सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. इस दौरान 30-40 kmph की गति से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक सुबह से शाम के बीच भी हल्की बारिश के एक-दो दौर आएंगे. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार में बारिश और तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. 20 मार्च को यूपी के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें आगरा, मथुरा, कानपुर, बदायूं, एटा, बरेली, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ शामिल हैं.

लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बिहार में शुक्रवार को बारिश होने के बाद तापमान नीचे आएगा. बिहार के जिन जिलों में 20 मार्च को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं. पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यूपी-बिहार में कई जगहों पर ओला गिरने की भी संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20 मार्च से 22 मार्च तक मौसम काफी खराब रहेगा. आईएमडी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है. बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून में 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

उत्तराखंड के जिन जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं. देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. इस राज्य में 20 मार्च को शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और किन्नौर में बारिश होने की संभावना है. मनाली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में 20 मार्च बारिश होने की संभावना है, उनमें जयपुर, जैसलमेर, बिकानेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, बूंदी, पाली और बारमेर शामिल हैं. शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.