scorecardresearch

Today Weather Update: फिर बिगड़ने वाला है मौसम! आज यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा, पढ़ें वेदर रिपोर्ट 

Aaj Ka Mausam 16 May 2026: सावधान! मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी और बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

Today Weather Update Today Weather Update

Weather Forecast 16 May 2026: पूरे भारत में मौसम का डबल अटैक जारी है. कहीं आंधी-बारिश लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं गर्मी और लू से परेशानी बढ़ी है. मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 मई दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश के दौरान बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. घर से निकलने से पहले यहां आप पढ़ सकते हैं शनिवार का वेदर रिपोर्ट.

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक में 16 से 17 मई तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मई को हल्की-मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उधर, शनिवार को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और आंधी आने की संभावना है. शनिवार को असम, मेघालय, सिक्कम, नागालैंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. उधर, मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 मई से 18 मई तक लू चलने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 16 मई से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. अगले तीन से चार दिनों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शनिवार शाम को आसमान में कुछ बादल छाएंगे, हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के अनुसार 16 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 17 मई को दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान है. 18 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज शाम के समय मौसम बदल सकता है. कई जिलों में 16 और 17 मई को आंधी और बारिश की संभावना है. यूपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, कानपुर, कुशीनगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया, कौशाम्बी, सोनभद्र, मऊ, फतेहपुर और बलरामपुर शामिल हैं. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लखनऊ में 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बिहार-झारखंड में आंधी-पानी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और झारखंड में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है. कई जिलों में 16 और 17 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, शिवहर, मुंगेर, बांका, जमुई, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और अररिया शामिल हैं. इस दौरान कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उधर, झारखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, दुमका, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला और रामगढ़ शामिल हैं.