Weather Update
Weather Update
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा सहित 11 राज्यों में आंधी और बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. उधर, यूपी-बिहार और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में 15 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. यहां के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. पूर्वी भारत में 20 अप्रैल 2026 के बाद से मौसम बदलने की संभावना है. दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी सक्रिय रहेगा. इसके चलते तटीय राज्यों में बारिश हो सकती है. हालांकि अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. केरल और तमिलमाडु में लू का अलर्ट है.
इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, उनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं. 17 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा. कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 17 अप्रैल को बादल छाएंगे. कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी-बिहार में गर्मी बढ़ाएगी परेशानी
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी और बिहार में 15 अप्रैल को बारिश होने की कोई चेतावनी नहीं है. इन दोनों राज्यों को अधिकतर जिलों में बुधवार को दोपहर में लू चलेगी. इससे लोगों को काफी परेशानी होगी. कई जिलों में तापमान बढ़ेगा. यूपी के जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी, उनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी शामिल हैं. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बिहार जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है, उनमें पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर शामिल हैं.
17 अप्रैल को हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना नहीं है. इन राज्यों में बुधवार को गर्मी से लोगों को परेशानी होगी. हरियाणा के जिन जिलों में गर्मी पड़ने वाली है, उनमें गुरुग्राम, सोनीपत, हिसार, पंचकूला, भिवानी, कैथल, करनाल और रोहतक शामिल हैं. चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को हरियाणा और पंजाब में बारिश होने की संभावन है. पंजाब के जिन जिलों में बारिश होगी, उनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, तरन तारन, अबोहर, बठिंडा और फाजिल्का शामिल हैं. इन जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी. कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावन है.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 15 अप्रैल को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें श्रीनगर, पुलवामा, मुजफ्फराबाद, बारामूला, गांदरबल और उधमपुर शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 17 अप्रैल से फिर से बारिश-आंधी का दौर जारी होगा. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें देहरादून, नैनीताल, रुड़की, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, और अल्मोड़ा शामिल हैं. देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश में भी 17 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. यहां के जिन जिलों में बारिश होने की आशंका है, उनमें कुल्लू, मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल और स्पीति शामिल हैं. मनाली में बुधवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.