Weather Update (File Photo: PTI)
Weather Update (File Photo: PTI)
Weather Forecast 16 April 2026: पूर देश में मौसम अपना अलग-अलग रूप दिखा रहा है. कहीं प्रचंड गर्मी पड़ रही है तो कहीं आंधी-बारिश से लोग परेशान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उधर, यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है. घर से निकलने से पहले यहां पढ़ लें आपके यहां कैसा रहेगा गुरुवार को मौसम?
इन राज्यों में गुरुवार को बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन 13 राज्यों में गुरुवार को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पंजाब शामिल हैं.
इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल 2026 के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात के तटीय इलाके, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है.
आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 16 अप्रैल को प्रचंड गर्मी पड़ेगी. दिल्ली का गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दोपहर में 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल से आसमान में बादल छाएंगे. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार में 16 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. इन दोनों राज्यों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने गुरुवार को यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, बिजनौर, रामपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, अमरोहा, बरेली, झांसी, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है. बिहार के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है, उनमें पटना, गया, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, भागलपुर और अररिया शामिल हैं.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में 17 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें, देहरादून, नैनताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली शामिल हैं. देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में 16 और 17 अप्रैल को बारिश हो सकती है, उनमें शिमला, मंडी, लाहौल और स्पीति, सोलन, हमीरपुर व कुल्लू शामिल हैं. मनाली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. जम्मू-कश्मीर में 16 अप्रैल को आंधी-पानी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में गुरुवार को बारिश की चेतावनी है, उनमें श्रीनगर, मुजफ्फराबाद, किश्तवार, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, पुंछ, अनंतनाग और पुलवामा शामिल हैं.