scorecardresearch

27 February Weather Update: आज Delhi-NCR और UP-Bihar में आसमान रहेगा साफ, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Weather Forecast 27 February: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में मौसम साफ रहेगा. यहां दिन में चटक धूप खिलेगी. IMD ने पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां आप पढ़ सकते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा आज मौसम?

 Weather Update Weather Update

उत्तर भारत से सर्दी लगभग चली गई है. सुबह और शाम को सिर्फ हल्की ठंड लग रही है. कई राज्यों में पूरे दिन धून खिलने से गर्मी का ऐहसास हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक होली तक गर्मी के साथ तपिश और बढ़ जाएगी. IMD ने संभावना व्यक्त की है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में मौसम साफ रहेगा. हालांकि IMD ने पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इससे तापमान में गिरावट आएगी.

इन राज्यों में होगी बारिश 
आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा. इसके चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ ऊंचे हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी होगी. अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-पानी आने की संभावना है. 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में होली के बाद धूप होगी और चटक
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. धूप हर दिन और चटक हो रही है. इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. आईएमडी के मुताबिक होली तक गर्मी के साथ तपिश और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. 27 फरवरी 2026 को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी तापमान में बहुत उतार-चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं नजर आ रही है.

यूपी-बिहार में बारिश की संभावना नहीं 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यूपी-बिहार में अगले सात दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना नहीं है. बिहार में भी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन दोनों राज्यों में मौसम साफ रहेगा. 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम 
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को अभी सर्दी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है. इन दोनों राज्यों में अभी ठंड रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 2 से 4 मार्च के बीच भी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में भी शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. यहां भी 2 से 4 मार्च के बीच बारिश हो सकती है.