scorecardresearch

Weather Today 27 May 2026: यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम, 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, क्या अभी और तपेगा दिल्‍ली-एनसीआर? 

Aaj Ka Mausam 27 May 2026: देशभर में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने यूपी और बिहार सहित 17 राज्यों में 27 मई को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य जगहों पर बुधवार को कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update Weather Update

IMD Weather Update: देश के लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. आईएमडी के लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार 27 मई दिन बुधवार को मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने यूपी और बिहार सहित 17 राज्यों में 27 मई को आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जिन राज्यों में बारिश होगी, वहां का तापमान नीचे आएगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.  

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 27 मई को 17 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है. बुधवार को जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें उत्तर प्रदेश (यूपी), बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश शामिल हैं. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 27 से 29 मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती  है. दिल्ली में 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग ने 27 मई को यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिन  जिलों में बुधवार को बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, इटावा, जालौन, सीतापुर, देवरिया, झांसी, मेरठ,आगरा, मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज शामिल हैं. इस दौरान इन जिलों में 70 से 75 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चल सकती है. बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज 
बिहार में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें गया, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया शामिल है. बारिश के दौरान आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 27 मई को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

झारखंड में आंधी-पानी की संभावना 
मौसम विभाग ने 27 मई को झारखंड में आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है. झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह,  साहेबगंज, बोकारो, हजारीबाग, जामताड़ा, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची में 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 से 29 मई के बीच बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान तेज हवा चल सकती है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंधी-बारिश की संभावना है. देहरादून में 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन शामिल हैं. मनाली में 27 मई अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.