scorecardresearch

Weather Today 28 August 2026: दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार सहित 22 राज्यों में आज होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 28 August 2026: मौसम विभाग ने 28 अगस्त 2026 को 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई राज्यों में  80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. यहां आप जान सकते हैं शुक्रवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

Monsoon News: देश के कई राज्यों में मॉनसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं. बाढ़ से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 अगस्त 2026 को देश के 22 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई राज्यों में  80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है. उधर, दक्षिणी यूपी और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. इसी के चलते इन दिनों खूब बारिश हो रही है. 

28 अगस्त को इन 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 अगस्त को 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शुक्रवार को आंधी और पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और सिक्किम शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 28 अगस्त 2026 को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने के आसार हैं. दिल्ली में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग होगी झमाझम बारिश 
यूपी में इस समय मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आएगी. यूपी के जिन जिलों में शुक्रवार को बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार और झारखंड में आंधी-पानी 
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में 28 अगस्त को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, कैमूर, आरा, जहानाबाद, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.  पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. झारखंड के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. रांची में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 28 अगस्त को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में  बारिश और आंधी की चेतावनी है. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, राजौरी, मीरपुर, पुंछ, अनंतनाग, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां और बांदीपोरा में भारी बारिश का अलर्ट है.