scorecardresearch

Aaj Ka Mausam 3 April 2026: आज-कल और 7 तारीख को रहें सतर्क! Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक... 13 राज्यों में बारिश-आंधी और ओले गिरने का IMD का है अलर्ट

Weather Forecast 3 April 2026: मौसम विभाग ने 3 अप्रैल, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल 2026 को उत्तर भारत में बारिश, आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है. दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम फिर बिगड़ रहा है. अगले एक सप्ताह तक मध्य भारत और दक्षिण भारत में भी मौसम खराब रहने वाला है. 

Today Weather Update Today Weather Update

Today Weather Update: पूरे देश में इस समय मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अप्रैल, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल 2026 को उत्तर भारत में बारिश, आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है. दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम फिर बिगड़ रहा है. अगले एक सप्ताह तक मध्य भारत और दक्षिण भारत में भी मौसम खराब रहने वाला है. 

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक कुल 13 राज्यों में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपली की है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 अप्रैल को मौसम अचानक खराब हो सकता है. यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मध्य भारत में अगले 5 दिनों हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल और माहे में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 3 से 6 अप्रैल के बीच मौसम सक्रिय रहेगा. कर्नाटक में 3 से 4 अप्रैल और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 3 से 6 अप्रैल के बीच बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभवाना है. 3 अप्रैल को कई जगहों पर 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को जिन इलाकों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लक्ष्मीनगर, आईटीओ, आनंदविहार, लाजपत नगर, पटपड़गंज, अक्षरधाम, कालकाजी, इंडिया गेट शामिल हैं. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्ली-NCR में शुक्रवार को सुबह तेज हवाओं ने मौसम बिगाड़ दिया. धूल भरी आंधी से लोग को काफी परेशानी हुई.

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान 50-70 किमी/घंटा की तेज आंधी का खतरा है. मौसम बदलाव के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. यूपी के जिन जिलों में आंधी-पानी आने की संभावना है, उनमें लखनऊ, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, बिजनौर, एटा, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर शामिल हैं. 

बिहार में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक 5 से 8 अप्रैल के दौरान बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, भोजपुर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया,अररिया और किशनगंज शामिल हैं. इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 से 6 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावन है. इन दोनों राज्यों में 50 से 70 किमी/घंटा तक की तेज आंधी का भी खतरा है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें  मनाली, चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल और स्पीति शामिल हैं.

झारखंड-बंगाल में भी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी 3 से 7 अप्रैल के बीच मौसम बदलेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. झारखंड में 3 और 4 अप्रैल को बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि 5 और 6 अप्रैल को यहां 50 से 70 किमी/घंटा की तेज आंधी चल सकती है.