scorecardresearch

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी, यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां और कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Mausam Kaisa Rhega, 11 june: दक्षिण भारत में मॉनसूनी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 11 जून 2026 को यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update Weather Update

IMD Alert on Aandhi Toofan: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 11 जून 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग  के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गुरुवार को तेज आंधी चलने की संभावना है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. कहीं-कहीं 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके चल सकते हैं.

मौसम विभाग ने 11 जून 2026 को यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी खतरा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 11 से 16  जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 16 जून के बीच रुक-रुक कर बारिश हो  सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11-12 जून को ओलावृष्टि की संभावना है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 से 16 जून के बीच छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है.

इन राज्यों  में गुरुवार को आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने गुरुवार को 16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 11 जून को जिन राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं. इन राज्यों में बारिश के दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. 

क्या आज दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश 
गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार देर रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी. दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. शाम या रात के समय धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर  में 11 से 12 जून तक आंधी और बारिश की संभावना है. कई जगहों पर 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. गुरुवार के दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी में आज और कल बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 11 और 12 जून को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर और पीलीभीत शामिल हैं. बारिश दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में 11 और 12 जून का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना, गया, बक्सर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी,  और बेगूसराय में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. झारखंड के जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, दुमका, पलामू, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.