scorecardresearch

देश में LPG की भारी किल्लत, एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा- केजरीवाल

देश में एलपीजी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि इस वक्त देश बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है. पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत हो गई है.

Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश भर में गहराते एलपीजी गैस संकट को लेकर बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है. इसके लिए सरकार की गलतियों को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है. इस वजह से एक करोड़ से ज्यादा लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है. पीएम मोदी ने ट्रंप के आगे देश को अमेरिका की कॉलोनी बना दिया है. आखिर मोदी जी की ऐसी क्या मजबूरी है? ट्रम्प के दबाव में मोदी जी को युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले इज़राइल जाने की क्या ज़रूरत थी? प्रधानमंत्री ने पुराने मित्र ईरान को नाराज कर पूरे देश को एलपीजी गैस के भारी संकट में डाल दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा गुट निरपेक्ष की रही है, लेकिन पीएम मोदी अमेरिका-इजराइल के साथ नजर आए. ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं. इसीलिए ट्रम्प के हर आदेश को सिर झुका कर 'जी हुजूर' कह कर मान लेते हैं. आखिर ट्रम्प के पास ऐसा कौन सा सीक्रेट है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री इतने मजबूर बने हुए हैं. अगर मोदी जी को ट्रम्प से अपने सीक्रेट के बाहर आने का डर सता रहा है तो इस्तीफा दे दें, लेकिन देश को बर्बाद न करें.

संकट से गुजर रहा देश- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त देश बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है. पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत हो गई है. एलपीजी गैस का घरों में खाना बनाने, रेस्टोरेंट, होटल, इंडस्ट्री समेत कई तरह से लोग इस्तेमाल करते हैं. इस भारी कमी के पीछे मुख्य कारण हमारे देश में प्रतिदिन जितनी एलपीजी गैस का प्रोडक्टशन होता है, उसमें करीब 50 फीसद की कमी आ गई है. हमारे देश में एलपीजी की जितनी खपत है, उसका 60 फीसद आयात होता है. इस 60 फीसद आयात का 90 फीसद एलपीजी गैस स्टेट ऑफ हर्मोस से आता है. स्टेट ऑफ होर्मुज भारत के लिए बंद हो गया है. इस तरह 90 फीसद एलपीजी गैस का आयात कम हो गया है. ऐसे में अब हमारे देश में 50-55 फीसद एलपीजी का उत्पादन कम हो गया है. 

केंद्र सरकार ने रेस्टोरेंट-होटल को LPG आपूर्ति पर रोक लगा दी है- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि एलपीजी संकट का सबसे बड़ा खामियाजा रेस्टोरेंट, होटल को भुगतना पड़ रहा है. केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी गैस मुहैया नहीं कराई जाएगी. रेस्टोरेंट और होटल एलपीजी के स्टॉक नहीं रख सकते हैं, क्योंकि सुरक्षा की चिंता होती है. ऐसे में रेस्टोरेंट और होटल को रोज अपनी खपत के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है. अगर एकदम से एलपीजी गैस की आपूर्ति बंद हो गई तो इनके पास एक-दो दिन का भी स्टॉक नहीं है.

अगर संकट बरकरार रहा तो अगले दो दिनों में हजारों रेस्टोरेंट-होटल बंद हो जाएंगे- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर कमी की वजह से मुम्बई में 20 फीसद होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं. अगले दो दिन में 50 फीसद रेस्टोरेंट और होटल बंद होने जा रहे हैं. इसी तरह तमिलनाडु में लगभग 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं. पंजाब और एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों में हजारों होटल और रेस्टोरेंट बंद होने जा रहे हैं. यह शादियों का सीजन हैं. अगर एलपीजी गैस का संकट जारी रहा तो बहुत सारे लोगों को शादियां स्थगित करनी पड़ेंगी. इसी तरह की समस्या बैंगलूरू, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार समेत अन्य राज्यों में भी आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: