scorecardresearch

मोमो की वजह से एक व्यक्ति की मौत, AIIMS ने जारी की हेल्थ वार्निंग 'अच्छे से चबाकर ही खाएं'

एक शख्स की मौत के कारणों का पता करने पर पाया गया कि उसकी मौत मोमोज के कारण शख्स का दम घुटने से हुई है. एम्स ने इसके बाद 'मोमो को देखभाल के साथ निगलने' की चेतावनी जारी की.

मोमो के कारण हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत मोमो के कारण हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हाइलाइट्स
  • एम्स ने दी मोमो को देखभाल के साथ निगलने की सलाह

  • मोमो के कारण हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मोमोज को बिना चबाए निगलना खतरनाक हो सकता है. यही कारण है कि मोमोज को लेकर एम्स ने हेल्थ वार्निंग जारी कर दी है. यह इसलिए किया क्योंकि मोमोज एक व्यक्ति के मौत का कारण बन गया. एक शख्स की मौत के कारणों का पता करने पर पाया गया कि उसकी मौत मोमोज के कारण शख्स का दम घुटने से हुई है.

एम्स ने हाल ही में फोरेंसिक इमेजिंग जर्नल में एक रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें एक व्यक्ति के मोमो से दम घुटने से मरने के केस को लेकर बताया गया है, जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी उम्र महज 50 साल थी. 

विंडपाइप में मोमो फंसने से हुई मौत 

बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम के दौरान पता चला कि मोमो विंडपाइप की ओपनिंग में फंस गया था. यही कारण है कि डॉक्टरों ने  इसे लेकर हेल्थ वार्निंग जारी कर दी है. इस मामले के सामने आने के बाद विशेषज्ञों ने 'मोमो को देखभाल के साथ निगलने' की चेतावनी जारी की. 

मोमोज को निगलने से पहले अच्छी तरह चबा लेना चाहिए

डॉक्टरों ने आगे निष्कर्ष निकाला कि यह मोमो की फिसलन बनावट और छोटा आकार है जो इस तरह की समस्याओं को जन्म दे सकता है. इसलिए हमें मोमोज को निगलने से पहले अच्छी तरह चबा लेना चाहिए. 

ये भी पढ़ें :