scorecardresearch

सरकारी नौकरी लगी तो पति का चलने लगा महिला टीचर से अफेयर, बीवी ने टोका तो करेंट लगाकर कर दी हत्या

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक बनने के बाद उमाकांत का उसी स्कूल में तैनात एक शिक्षामित्र महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब चेतना को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया.

Advertisement
Husband killed his wife Husband killed his wife
हाइलाइट्स
  • अमेठी में पत्नी की करेंट लगाकर हत्या का आरोप

  • प्राइमरी टीचर पर केस दर्ज

उत्तरप्रदेश के अमेठी से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामदीन गांव में प्राइमरी स्कूल के टीचर उमाकांत शुक्ला पर अपनी पत्नी चेतना की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

2014 में हुई थी शादी उमाकांत की शादी
जानकारी के मुताबिक, उमाकांत शुक्ला मूल रूप से लोहरता गांव का रहने वाला है. उसकी शादी साल 2014 में चेतना के साथ पारिवारिक रजामंदी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उमाकांत की सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर नियुक्ति हो गई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगे.

शिक्षामित्र से संबंध का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक बनने के बाद उमाकांत का उसी स्कूल में तैनात एक शिक्षामित्र महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब चेतना को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद से उमाकांत ने पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था.

चेतना के पिता कृष्ण कुमार पांडे का कहना है कि दामाद पहले ऐसा नहीं था, लेकिन नौकरी लगने के बाद उसका व्यवहार बदल गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद ने ही उनकी बेटी को करंट लगाकर मार डाला.

6 साल के बेटे से छिना मां का साया
उमाकांत और चेतना का एक 6 साल का बेटा भी है. पति-पत्नी के विवाद और इस घटना के बाद मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है.  सीओ अखिलेश वर्मा के मुताबिक, शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिपाठी

ये भी पढ़ें: