scorecardresearch

आनंद महिंद्रा ने शेयर की 2021 की फेवरेट तस्वीर, इमोशनल मैसेज के साथ विश किया New Year

आनंद महिंद्रा ने इसे साल 2021 की अपनी ‘सबसे फेवरेट’ तस्वीर कहा है. इस फोटो के साथ उन्होंने एक खूबसूरत संदेश दिया है और नए साल की बधाई भी दी है.

Advertisement
आनंद महिंद्रा पोस्ट आनंद महिंद्रा पोस्ट
हाइलाइट्स
  • आनंद महिंद्रा ने इसे साल 2021 की अपनी ‘सबसे फेवरेट’ तस्वीर कहा है.

  • आनंद महिंद्रा ने नए साल की बधाई देने के लिए ट्विटर पर ‘सिंची’ का भी एक वीडियो शेयर किया था.

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) आए दिन अपने  फॉलोवर्स को अपने पोस्ट से एंटेरटेन करते रहते हैं. वो अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई मजेदार या इंस्पीरेशनल वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद भी आता है. हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं. आनंद महिंद्रा ने इस फोटो के साथ न्यू ईयर (Happy New Year) विश किया है.  
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा. इस फोटो में एक गरीब पिता धूप में खाली ठेला लेकर जा रहा है, ठेले पर एक अटैची रखी हुई है और उस पर बैठकर एक बच्चा पढ़ रहा है. आनंद महिंद्रा ने इसे साल 2021 की अपनी ‘सबसे फेवरेट’ तस्वीर कहा है. इस फोटो के साथ उन्होंने एक खूबसूरत संदेश दिया है और नए साल की बधाई भी दी है. उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं पता कि इसे किसने क्लिक किया और मैं इसके फोटोग्राफर को नहीं जानता, लेकिन ये मेरे इनबॉक्स में थी. उन्होंने आगे लिखा कि ये तस्वीर उम्मीद, कड़ी मेहनत और आशा को दिखाती है, जो हमारे जीवन का मूल है जिसके लिए हम जीते हैं. एक बार फिर सभी को खुशियों भरा नया साल मुबारक."

ये फोटो शेयर करने से पहले आनंद महिंद्रा ने नए साल की बधाई देने के लिए ट्विटर पर ‘सिंची’ का भी एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ इस एक वीडियो ने नए साल के लिए मेरी सारी उम्मीदों को संजो लिया है. सिंची, एक एंडियन कोंडोर पक्षी को खतरनाक जहर के असर से बचाने के बाद पेरुवियन पर्वत श्रृंखला के पास मुक्त किया गया. कोरोना ने इस दुनिया को ‘जहर’ दिया है. उम्मीद है कि नए साल 2022 में हम सभी के पास इससे बाहर आकर उड़ान भरने के लिए ‘सामूहिक पंख’ हों. नए साल की बधाई.' सोशल मीडिया पर लोग आनंद महिंद्रा के इन दोनों पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं. लोग ना सिर्फ इस तस्वीर और वीडियो को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.