Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. AAP एथेनॉल के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रही है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो यह मुद्दा और बड़ा होगा. इसके साथ ही पार्टी अगले हफ्ते प्रधानमंत्री आवास पर पिटीशन लेकर जाने की भी तैयारी कर रही है.
E20 पर एक होकर आवाज उठानी होगी- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ई20 पेट्रोल की समस्या का समाधान करने का निवेदन किया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी होगी.
केजरीवाल की पीएम मोदी से निवेदन-
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस शनिवार 'हम नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं. इसमें शामिल होकर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं. केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है. पीएम मोदी से निवेदन है कि ई20 पेट्रोल की समस्या का समाधान कर दीजिए. लोग बेहद परेशान हैं, गाड़ियों में खराबी आ रही है.
एक साथ मिलकर आवाज उठाएंगे- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री से निवेदन है कि ई20 की समस्या का समाधान कर दीजिए. लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं, सबकी गाड़ियां खराब हो रही हैं. सबकी माइलेज खराब हो रही है. प्रधानमंत्री तभी सुनेंगे, जब हम सब मिलकर एक आवाज में, एक साथ आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि इस देश में जितने लोग ई20 से दुखी हैं, जितने लोग ई20 के खिलाफ आवाज उठा रहे है, सब लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आएं. इसका नाम रखा है नेशनल टाउनहॉल. साढ़े 11 बजे आप सभी लोग नेशनल टाउनहॉल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित हैं.
ऑनलाइन भी जुड़ने का मिलेगा मौका-
केजरीवाल ने कहा कि अगर आप दिल्ली और आसपास रहते हैं तो साढ़े 11 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पहुंचिए, वहां आपको अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं तो आप वर्चुअली जुड़ सकते हैं. वर्चुअली जुड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक व्हाट्सअप नंबर जारी किया है. इसपर पार्टी की तरफ से लिंक भेजा जाएगा. जिसके जरिए आप अपनी बात रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: