scorecardresearch

भाजपा को दिल्ली की समस्याओं की नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को दिल्ली की समस्याओं की नहीं, फांसी घर को टिफिन घर साबित करने की चिंता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कें टूटी हैं, बिजली कट रही है, अस्पतालों में दवाइयां नहीं, लेकिन भाजपा को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है.

Advertisement
Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर दिखे. फांसी घर मुद्दे पर विधानसभा समिति के सामने पेश होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि एक साल में दिल्ली का बेड़ा ग़र्क हो रखा है, लेकिन भाजपा को लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है. भाजपा शहीदों का अपमान करने पर आतूर है. इसी कारण फांसी घर को टिफिन घर साबित करने में जुटी है. केजरीवाल ने भाजपा सरकार को फांसी घर मुद्दे पर भी जमकर घेरा. उन्होंने सरकार और विधानसभा कमेटी से फांसी घर के टिफिन घर होने का सबूत मांगा, लेकिन भाजपा के पास इसका कोई सबूत नहीं था. जिसके बाद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का मुख्य मकसद दिल्ली की समस्याओं से ध्यान भटकाना और शहीदों का अपमान करना है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के रहते ऐसा कभी संभव होने वाला नहीं है.

जनता की प्रेरणा के लिए फांसी घर खोला गया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का परिसर एक ऐतिहासिक इमारत है. अंग्रेजों के जमाने में जब कोलकाता से राजधानी दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब 1912 में यह इमारत बनाई गई थी. 2022 में तत्कालीन स्पीकर रामनिवास गोयल के प्रयास से यह पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी. तत्कालीन स्पीकर ने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में बुलाया और कहा कि इसे पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए, ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सकें. इसके बाद हमने उस फांसी घर को खोला और उसका उद्घाटन किया.

बीजेपी फांसी घर तो टिफिन घर साबित करना चाहती है- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, ये यह साबित करने में लगे हुए हैं कि वह फांसी घर नहीं था, बल्कि टिफिन रूम था. मैं समझता हूं कि स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता. आज मुझे विधानसभा की विशेषाधिकार समिति में मुझे बुलाया गया था, कि यह साबित करो कि वह फांसी घर था. मैंने समिति को जवाब दिया कि उस समय के स्पीकर ने सारी जांच करने के बाद ही किया था. मैंने समिति से पूछा कि आप ही मुझे बताइए कि यह आपके पास क्या सबूत है कि ये टिफिन रूम था? इनके पास इसका कोई सबूत नहीं है. इसका स्पष्ट मतलब है कि ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए यह साबित करने में लगे हुए हैं कि वह फांसी घर नहीं था और वह एक टिफिन रूम था.

बीजेपी सरकार में दिल्ली का बुरा हाल- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मैंने अंदर समिति से यह बात कही कि पिछले एक साल से जब से भाजपा की सरकार आई है, दिल्ली का बुरा हाल हुआ पड़ा है. दिल्ली वाले रो रहे हैं और वापस आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रहे हैं. दिल्ली में चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा है, प्रदूषण का बहुत बुरा हाल है, सड़कें टूटी पड़ी हैं और मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं. अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं, लोगों के पानी और बिजली के हजारों रुपए के बिल आ रहे हैं और बिजली की कटौती हो रही है. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. मैंने समिति से पूछा कि आपको समय खराब करने के लिए केवल यही एक मुद्दा मिला है? वे सिर्फ इसी के लिए यह सब कर रहे हैं? मैंने कहा कि जरा दिल्ली को संभालो, लेकिन ये दिल्ली के बारे में कोई बात नहीं करते.

ये भी पढ़ें: