scorecardresearch

भावुक कर देगा Video, थाने में मां से मिला 8 साल का बच्चा, 4 साल पहले हुआ था अगवा

बिहार के औरंगाबाद में ओबरा पुलिस स्टेशन में माहौल उस समय भावुक हो गया, जब 4 साल पहले चोरी हुआ एक बच्चा अपनी फैमिली से मिला. बच्चा दौड़कर अपनी फैमिली के पास पहुंचा. फिर सहम गया. लेकिन जल्द ही अपनी मां से लिपटकर रोने लगा. मां की आंखों में भी आंसू आ गए.

Aurangabad News Aurangabad News

बिहार में औरंगाबाद के ओबरा पुलिस स्टेशन में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. 4 साल पहले अगवा हुए एक बच्चे को उसका परिवार मिल गया. जब बच्चा अपनी मां से मिला तो वो सहम गया.  फिर मां से लिपटकर रोने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू गए. लेकिन बच्चे को अपने मां-बाप से मिलने की खुशी सबके चेहरे पर दिखाई दी.

... जब मां से मिला बच्चा-
जब मासूम पुलिस स्टेशन से निकला तो काफी खुश था. वो दौड़कर अपनी फैमिली के पास पहुंचा. लेकिन जब वो अपनी मां के पास पहुंचा तो ठहरा गया. वो कुछ देर सोचता रहा. इसके बाद अपनी मां के पास पहुंचा और उसकी गोद में बैठ गया. ये देखकर मां शांति पांडेय की आंखों में आंसू आ गए. मासूम भी मां से लिपटकर रो पड़ा. इस दौरान वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया. लेकिन सबके चेहरे पर खुशी थी.

कैसे अगवा हुआ था शिवम?
दरअसल 16 मई 2026 को औरंगाबाद के ओबरा से चोरी हुए 4 साल के आद्विक की बरामदगी के लिए की गई गया पुलिस को आद्विक मिला. उसके साथ ही आरोपी रंजू देवी के घर से एक 8 साल का दूसरा बच्चा भी मिला. बरामद दूसरे बच्चे को लेकर जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की, तब पता चला कि यह बच्चा शिवम है. जिसे ओबरा के उसी देवी मंदिर से चार साल पहले यानी साल 2022 में वट सावित्री पूजा के दिन ही चोरी किया गया था. अब वो बच्चा अपनी फैमिली को मिल गया है.

पुलिस ने बताई पूरी कहानी-
पुलिस ने बताया कि 16 मई को ओबरा देवी मंदिर से बट सावित्री के दिन समय अचानक एक लड़का लापता हो गया था. उसके बाद पुलिस की टीम मंदिर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि एक महिला बच्चे को टेम्पो में लेकर गई है. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और तलाशी शुरू हुई. पुलिस खुरखुरा गांव पहुंची और संदिग्ध घर में छापा मारा. इस दौरान महिला और उसका पति घर पर मिला. उनके पास से 2 बच्चे मिले. जब महिला से पूछताछ हुई तो उसने बच्चे को अपना लड़का बताया. लेकिन कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि ये लड़का भी साल 2022 में चोरी हुआ था. अब बच्चे को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है.

(अभिषेक सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: