scorecardresearch

Yoga Mahotsav 2023: आयुष मंत्रालय कर रहा है योग महोत्सव का आयोजन, योग दिवस के लिए 100 दिनों का काउंटडाउन होगा शुरू

आयुष मंत्रालय सोमवार से नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में योग महोत्सव-2023 का आयोजन करेगा. यह योग महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 9वें संस्करण के लिए 100 दिनों का काउंटडाउन शुरू करेगा.

Advertisement
Yoga Mahotsav (Photo: Facebook) Yoga Mahotsav (Photo: Facebook)
हाइलाइट्स
  • 100 शहरों में होंगे आयोजन

  • आयोजित होंगी कई गतिविधियां

आयुष मंत्रालय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ मिलकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 14 मार्च 2023 तक योग महोत्सव 2023 और एमडीएनआईवाई में 15 मार्च, 2023 को पोस्ट महोत्सव योग वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है. इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) का उद्देश्य बड़े स्तर पर वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ने का  है. क्योंकि भारत की G20 प्रेसीडेंसी थीम "वन वर्ल्ड, वन हेल्थ" "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धांत के साथ मेल खाती है. वैश्विक आउटरीच के साथ, इस साल ग्राम पंचायत/ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से योग को भारत के प्रत्येक गांव तक ले जाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

100 शहरों में होंगे आयोजन
योग महोत्सव 2023, से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 9वें संस्करण के 100 दिन का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा. इस साल योग के विभिन्न आयामों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए योग महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है. दुनिया भर में स्वास्थ्य और भलाई और शांति को बढ़ावा देने के लिए इसे एक जन आंदोलन बनाने की कोशिश है. इस काउंटडाउन के लिए दिल्ली एनसीआर में 100 स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन/सत्र होंगे और यह पूरे देश में 100 दिनों, 100 शहरों और 100 संगठनों की गतिविधियों को शुरू करेगा.

योग महोत्सव 2023 के मौके पर श्रद्धेय योग गुरु, प्रख्यात योग गुरु, आयुष के विशेषज्ञ, प्रतिनिधि और योग के प्रति उत्साही लोगों समेत प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तिय भी उपलब्ध रहेंगे. 

आयोजित होंगी कई गतिविधियां
तीन दिवसीय योग महोत्सव 2023 में कई तरह की गतिविधियां होंगी जिनमें योग गुरुओं द्वारा वार्ता/प्रवचन, वाइस चांसलर समिट- जहां अग्रणी संस्थानों के प्रमुख अपने अनुभव साझा करेंगे, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के आयुष समिट, योग फ्यूजन/प्रदर्शन, योग लयबद्ध प्रदर्शन, क्विज/एलोक्यूशन/पोस्टर प्रेजेंटेशन और वाई ब्रेक और सीवाईपी जैसी प्रतियोगिताओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा.