scorecardresearch

Bakrid 2026 Bank Holiday: 27 या 28 मई! बकरीद पर बैंक कब बंद रहेंगे? जानें RBI ने आपके शहर में कब दी है छुट्टी

देश के कई हिस्सों में आज यानी 27 मई को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार बकरीद के अवसर पर कुछ राज्यों और प्रमुख शहरों में बैंक बंद रखे गए.

Bank Holiday Bank Holiday

देश के कई हिस्सों में आज यानी 27 मई को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के वित्त वर्ष 2026-27 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा (Bakrid) के मौके पर कुछ राज्यों और प्रमुख शहरों में बैंक बंद रखे गए. हालांकि देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं.

RBI हर साल राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है. इसके साथ ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं, जिससे ग्राहकों को पहले से ही अपनी बैंकिंग योजनाएं बनाने की सलाह दी जाती है.

बुधवार, 27 मई को गुवाहाटी, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नई दिल्ली, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जैसे क्षेत्रों में बैंक बंद रहे. इन जगहों पर ईद-उल-अजहा के चलते स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था.

क्या बकरीद 2026 (28 मई) को बैंक खुले रहेंगे या बंद?
हालांकि अधिकांश राज्यों में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. इसी कारण 28 मई को देश के बड़े हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून समेत कई प्रमुख शहर शामिल हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, नागालैंड और अन्य राज्यों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

क्या बकरीद 2026 भारत में नेशनल बैंक हॉलिडे है?
नहीं, बकरीद (ईद-उल-अजहा) भारत में राष्ट्रीय स्तर पर एक ही दिन का बैंक अवकाश नहीं होता. यह एक क्षेत्रीय (regional) बैंक हॉलिडे होता है, जिसे RBI राज्यों में त्योहार के अनुसार घोषित करता है, इसलिए अलग-अलग जगहों पर तारीख अलग हो सकती है.

चांद दिखने के आधार पर बदली तारीख
ईद-उल-अजहा की तारीख चांद दिखने पर आधारित होती है. जम्मू-कश्मीर में धार्मिक संगठनों ने 27 मई को बकरीद मनाने की घोषणा की है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में चांद 18 मई की शाम को नजर नहीं आया. इसके चलते अधिकतर राज्यों में 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी. देश के अधिकतर हिस्सों में त्योहार 28 मई को ही मनाया जाएगा.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.