holi bank holiday
holi bank holiday
Bank holiday list 2026: मार्च 2026 में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. Reserve Bank of India (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मार्च महीने में कई राज्यों और शहरों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी अवश्य जांच लें. तो चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे.
मार्च में इन त्योहारों के कारण बंद रहेंगे बैंक
मार्च 2026 में कई प्रमुख त्योहार और धार्मिक अवसर पड़ रहे हैं, जिनमें होली, गुड़ी पड़वा, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती शामिल हैं. इन अवसरों पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं संबंधित शहरों में बंद रहेंगी.
होली के कारण अलग-अलग शहरों में अवकाश
2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे.
3 मार्च को होली (धुलंडी/डोल जात्रा) के कारण मुंबई, कोलकाता, जयपुर, पटना, हैदराबाद, गुवाहाटी, देहरादून सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
4 मार्च को होली के दूसरे दिन (धुलेटी/याओसांग) के चलते नई दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, शिमला, पटना, लखनऊ और अन्य शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
13 और 17 मार्च: क्षेत्रीय और धार्मिक अवकाश
13 मार्च को मिजोरम की राजधानी आइजोल में चपचार कुट के कारण बैंक बंद रहेंगे.
17 मार्च को शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा.
19 से 21 मार्च: गुड़ी पड़वा और ईद के कारण लंबा अवकाश
19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और नववर्ष के अवसर पर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
20 मार्च को ईद-उल-फितर (जुमात-उल-विदा) के कारण जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक अवकाश रहेगा.
21 मार्च को रमजान ईद के अवसर पर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों, जैसे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और पटना में बैंक बंद रहेंगे.
26 और 27 मार्च: राम नवमी का अवकाश
26 मार्च को श्रीराम नवमी के कारण अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता और अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
27 मार्च को राम नवमी (चैते दशैं) के अवसर पर भोपाल, पटना, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा.
31 मार्च: महावीर जयंती पर बैंक बंद
31 मार्च को महावीर जयंती के कारण नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, जयपुर और अन्य प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
चूंकि बैंक अवकाश शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक की छुट्टियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें. हालांकि, इन दिनों इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.
ये भी पढ़ें: