scorecardresearch

शर्मसार करने वाली घटना! बस्ती की 13 और 14 साल की दो बच्चियां बनी मां, पहली को गांव के लड़के ने रेप कर बनाया मां, दूसरी का चचेरे भाई ने रेप किया

आपको बता दें कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. पहली रेप पीड़ित बेटी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.

Basti news  (Photo: Representational ) Basti news (Photo: Representational )

यूपी के बस्ती में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने रिश्ते और मानवता को शर्मशार कर दिया है. दो ऐसी बच्चियां मां बनी हैं जिसमें एक की उम्र महज 13 साल और दूसरी की 14 साल है. मतलब जिनकी उम्र अभी खेलने कूदने की है वो अब अपने ही बच्चों का लालन पालन कर रही है.

अपने ही घर में लुटी इज्जत
हैरानी कि बात यह है कि एक बच्ची को उसके ही सगे भाई ने रेप कर मां बनाया और इतना ही नहीं जब बच्ची के घरवालों ने इसका विरोध किया तो उसके अस्मत की कीमत महज 20 रुपए लगा दी. वहीं दूसरी बच्ची को उसके ही गांव के युवक जबरन रेप कर मां बनाया और शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने उसे अपना बच्चा मानने से भी इंकार कर दिया. मतलब जिनको 'मां' शब्द का अर्थ और जिम्मेदारी समझने की उम्र भी नहीं थी, वह अब उसी शब्द का निर्वहन कर रही है.

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
आपको बता दें कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. पहली रेप पीड़ित बेटी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसके साथ गांव के ही एक नाबालिग आरोपी ने जबरन खेत में ले जाकर रेप किया, इसके बाद जब पीड़िता को 6 माह का गर्भ ठहर गया तो इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई. आरोपी के घरवालों ने उसे अपना बच्चा मानने से भी इंकार कर दिया.

जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया गया. इस बहादुर बेटी ने समाज से मिलने वाले ताने को दरकिनार करते हुए और भविष्य की चिंता किए बिना बच्चे को जन्म दिया और अब वो जन्मे दुधमुंहे बच्चे का लालन पोषण कर रही है.

चचेरे भाई ने किया था रेप
वहीं दूसरी बेटी मुस्लिम समुदाय से आती है, जो कि बस्ती-गोंडा जनपद बार्डर के खोड़ारे थाने संबंधित है. जिसके साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही नाबालिग चचेरे भाई ने बलात्कार कर डाला. आरोपी युवक पीड़ित बेटी के साथ एक ही घर में रहता था और इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने रेप किया. गर्भ ठहरने के काफी दिनों बाद जब घरवालों को इसका पता चला तो पीड़िता के घरवालों ने इसकी शिकायत आरोपी के घरवालों से की तो आरोपी के घरवालों ने उसके अस्मत की कीमत महज 20 रुपए लगा दी. इन दोनों नाबालिग बेटियों की डिलीवरी बस्ती के मेडिकल कॉलेज में हुई है.

रिपोर्ट-संतोष कुमार सिंह