Jamui Unique Marriage
Jamui Unique Marriage
बिहार के जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक बीपीएससी शिक्षिका न्यायाश्री ने अपनी ही रिश्ते में बहन से शादी रचा ली. रिश्ते में बहन ने जेंडर बदलकर राखी से राहुल बन गई. राखी ने राहुल बनने के लिए 8 लाख रुपये खर्च किए. राखी और नयनश्री के बीच 5 साल से रेम प्रसंग चल रहा था.
2 चचेरी बहनों की प्रेम कहानी-
जमुई में एक बीपीएससी शिक्षिका ने अपनी फुफेरी बहन से शादी कर ली. ममेरी बहन से शादी करने के लिए राखी ने 6 महीने पहले अपना जेंडर बदलवाया और राखी से राहुल बनते ही बीपीएससी टीचर को अपनी दुल्हन बना लिया. दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए. राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरा.
शादी के बाद दुल्हन नयनश्री राखी के पैतृक गांव हरला पहुंची, जहां परिजनों ने दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. बीपीएससी शिक्षिका की पहचान 22 साल की नयनश्री के रूप में हुई है. वहीं, दूल्हे की पहचान 22 साल के राखी उर्फ राहुल के रूप में हुई है. दोनों आपस में मेमेरी-फुफेरी बहन है.
बचपन से साथ खेले हैं, पढ़े हैं-
लक्ष्मीपुरा वार्ड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि राहुल पूर्व में राखी कुमारी और नयनश्री कुमारी बचपन से एक दूसरे को जानते थे. नयनश्री की चाची और राहुल के पिता भाई बहन है. दोनों लड़कियों का एक दूसरे के घर आना जाना होता था. बचपन से साथ खेलने से लेकर पढ़ने के दौरान दोनों की एक दूसरे की आदत हो गई थी. साल 2019 में नयनश्री और राहुल ने एक साथ मैट्रिक पास की. इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए कोचिंग ली. यहां से शुरू हुई.
3 साल पहले दोनों पढ़ाई के लिए पटना चले गए-
जानकारी के अनुसार साल 2023 में नयनश्री और राखी (अब राहुल) ने फैसला लिया कि वह बीपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं. इसके लिए वह पटना में रहना चाहती थी. दोनों परिवार के बीच रिलेशन अच्छी थी. इसलिए परिजन ने दोनों बहनों को एक साथ पढ़ने के लिए पटना भेज दिया.
साल 2025 में नयनश्री ने बीपीएससी की परीक्षा पास कर ली. इसके बाद उसका सिलेक्शन TRE 3 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत हुआ था. वर्तमान में वह लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में कार्यरत हैं. दोनों के बीच करीब 5 साल से लव अफेयर चल रहा था.
लड़की से लड़का बनी थी राखी-
राजेश ने आगे बताया कि राखी कुमारी ने करीब 6 माह पहले अपना जेंडर चेंज करवाया था. इसके लिए बीपीएससी शिक्षिका ने बैंक से अपने नाम पर 8 लाख का लोन लिया था. उसका मानना था कि वह सरकारी टीचर है. अगर उसने जेंडर बदला तो शायद कुछ दिक्कत आ सकती है. इसी वजह से उसने राखी को अपना जेंडर बदलने के लिए कहा. राखी ने अपने परिवार वालों को बिना बताए दिल्ली के एम्स में जेंडर चेंज करवाने का ऑपरेशन करवाया. करीब 1 महीने तक अस्पताल में एडमिट रहने के बाद वह घर लौटी. तब तक राखी के परिवार वालों को पता चला कि वह राखी से राहुल बन गई है.
राजेश कुमार के अनुसार मामले की सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दिया गया. उनका कहना है कि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं.
दोनों ने मंदिर में की शादी-
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध को आखिरकार दोनों ने विवाह का रूप दे दिया. दोनों ने लक्ष्मीपुर स्थित पटेश्वर नाथ मंदिर में सादगी के साथ शादी कर ली. विवाह के दौरान सीमित संख्या में लोग मौजूद रहे. मंदिर में वरमाला और अन्य धार्मिक रस्मों के बाद दोनों ने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया. शादी के बाद दोनों राहुल के गांव पहुंचे, जहां हिंदू परंपरा के अनुसार कई रस्में भी निभाई गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
परिवार को बिना बताए की शादी- रेणु कुमारी
राखी की बड़ी बहन रेणु कुमारी ने बताया कि परिवार को पहले से इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 31 मई की सुबह राखी घर से यह कहकर निकली कि वह मोबाइल खरीदने जा रही है. बाद में परिवार को जानकारी मिली कि उसने नयनश्री से मंदिर में शादी कर ली.
रेणु देवी ने बताया कि रविवार की रात में नयनश्री के माता-पिता हमारे घर पहुंचे. उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. वे लोग इस शादी को नहीं मान रहे थे. इसी वजह से हंगामा करते हुए हमारे घर का गेट तोड़ने लगे. जैसे तैसे हमने राखी और नयनश्री को पीछे के दरवाजे से भगा दिया. फिलहाल दोनों कहां हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है.
फोन पर मिली शादी का जानकारी- परिजन
परिजन सुशीला देवी ने बताया कि उन्हें भी विवाह की जानकारी बाद में फोन के माध्यम से मिली, दोनों ने खुद जानकारी नहीं दी. तब तक परिवार को उनके विवाह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. दोनों लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे. लेकिन परिवार को उनके प्रेम संबंध की भनक नहीं लगी.
सुशीला देवी के अनुसार दोनों पिछले 5 साल से पढ़ाई के सिलसिले में लगातार संपर्क में थे. दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह किया है. परिवार की ओर से किसी प्रकार के जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है.
(राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: