scorecardresearch

लालू यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा... अब बिहार के इस स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार बिहार की एक स्पेशल लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जिसमें लालू प्रसाद यादव, सुशील मोदी और उपेंद्र कुशवाहा शामिल है. ये लिस्ट बिहार के उन लीडर्स की है, जो विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य बने हैं.

Nitish Kumar Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है. सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं. सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट किया कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.
राज्यसभा सदस्य बनते ही नीतीश कुमार एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. नीतीश कुमार विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बनने वाले बिहार के नेताओं की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. इस लिस्ट में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे लीडर्स का नाम शामिल है. अब इस खास लिस्ट में नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हो जाएगा.

नीतीश कुमार-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं. वो लोकसभा के भी सदस्य रह चुके हैं. नीतीश कुमार 2 बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं. उनको साल 1980 और 1985 में हरनौत सीट से विधायक चुने गए थे. सीएम नीतीश 4 बार बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए हैं. अभी भी वो विधान परिषद के सदस्य हैं.

नीतीश कुमार  6 बार लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं. नीतीश कुमार साल 1989, साल 1991, साल 1996, साल 1998, साल 1999 और साल 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे.

लालू प्रसाद यादव-
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पहली बार साल 1977 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे. इसके बाद वो साल 1989, साल 1998, साल 2004 और साल 2009 में लोकसभा सदस्य चुने गए. लालू प्रसाद यादव साल 2002 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे.

लालू यादव साल 1980 में पहली बार बिहार सभा परिषद के सदस्य चुने गए. इसके बाद साल 1995, साल 2000 में विधायक बनकर पहुंचे. पूर्व सीएम साल 1990 में विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे.

सुशील कुमार मोदी-
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी विधान परिषद, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रहे थे. सुशील मोदी साल 1990 में विधानसभा सदस्य चुने गए थे. सुशील मोदी साल 2004 तक विधानसभा के सदस्य रहे. सुशील मोदी विधान परिषद में साल 2006 से साल 2020 तक रहे. पूर्व डिप्टी सीएम साल 2004 में लोकसभा के सदस्य चुने गए थे. उनको साल 2020 में राज्यसभा का सदस्य चुना गया था.

उपेंद्र कुशवाहा-
बिहार के दिग्गज लीडर उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. कुशवाहा साल 2014 में लोकसभा के सदस्य चुने गए थे. जबकि साल 2024 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. उपेंद्र कुशवाहा साल 2021 में बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे. जबकि साल 200 में विधानसभा में चुने गए थे.

ये भी पढ़ें: