scorecardresearch

Bihar Politics: चुनाव लड़ने और CM पद को लेकर क्या बोले चिराग पासवान, जानें

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने को लेकर अहम बात कही है. उन्होंन कहा कि अगर पार्टी को फायदा होगा तो मैं जरूर लड़ूंगा. इसके साथ ही सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है.

Advertisement
Chirag Paswan Chirag Paswan

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है. चिराग पासवान के बहनोई और सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि चिराग आगामी बिहार चुनाव में आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़े, ताकि सशख्त संदेश दिया जा सके कि वह सिर्फ दलित समुदाय के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे बिहार का नेतृत्व करने को तैयार हैं. अब इस पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है. चिराग ने कहा कि पार्टी की जो राय होगी, उसको मैं इसका पालन करूंगा.

बिहार की राजनीति में वापसी- चिराग
पासवान ने अपने चुनाव लड़ने की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैं बहुत लंबे समय तक अपने आपको केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूँ, मेरा राजनीति में आने का कारण ही बिहार और बिहारी रहेंगे. उन्होंने अपने विज़न 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को साझा किया और कहा कि वह चाहते हैं कि बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो.

तीसरी बार सांसद बनने के बाद पासवान ने महसूस किया कि दिल्ली में रहकर बिहार के विकास के लिए काम करना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मुझे एहसास हो रहा है कि दिल्ली में रहकर शायद नहीं संभव होगा. ऐसे में ये इच्छा मैंने पार्टी के समक्ष रखी थी, जब मैं जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूँ.

सम्बंधित ख़बरें

पार्टी को मजबूती मिलती है तो जरूर लड़ूंगा-
चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि पार्टी उनकी चुनाव लड़ने की योजना का मूल्यांकन कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस बात को इवैल्यूएट कर रही है कि  क्या मेरे चुनाव अभी लड़ने से पार्टी को फायदा होगा? उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार अपने सांसदों को चुनाव में उतारा है, जिसका उन्हें स्थानीय स्तर पर विधानसभा के चुनाव में फायदा हुआ है.

पासवान ने कहा कि अगर उनके चुनाव लड़ने से पार्टी को मजबूती मिलती है और उनका स्ट्राइक रेट बेहतर होता है, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अगर मेरा स्ट्राइक रेट मेरे लड़ने से और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है, तो मैं जरूर लड़ूंगा.

सीएम पद पर कोई वैकेंसी नहीं- पासवान
मुख्यमंत्री पद की स्थिति पर बात करते हुए पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है. उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे.

ये भी पढ़ें: