MLA Anant Singh Viral Video (Photo/Social Media)
MLA Anant Singh Viral Video (Photo/Social Media)
बिहार के चर्चित और बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनंत सिंह एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ बैठे हैं. कलाकार विधायक की मिमिक्री करता है. इसके बाद अनंत सिंह मुस्कराते हैं. वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं. इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी मौजूद है. इस दौरान कलाकार अनंत सिंह की आवाज में उनकी मिमिक्री करता है. एक समर्थक कलाकार से पूछता है कि कैसा लगा विधायक जी से मिलकर? इसपर आर्टिस्ट अनंत सिंह की आवाज में बोलता है- बढ़िया... इसके बाद समर्थक हंस पड़ते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं.
फिर एक समर्थक कहता है कि चुनाव लड़ रहे हैं आप, बिहार से, नवादा से, क्या कहिएगा आप? इसपर आर्टिस्ट कहता है कि कुछो नहीं कहेंगे, बढ़िया है तो बढ़िया है... फिर समर्थक कहता है कि नीरज कुमार लड़ रहे हैं.. इसपर आर्टिस्ट अनंत सिंह की आवाज में कहता है कि हमको कौनची कह रहे, ऊ सब नहीं जानते हम.
'जनता हमको प्यार देले हअ'
समर्थक पूछता है कि बिहार की जनता को क्या कहिएगा? इसपर आर्टिस्ट कहता है कि जनता को कुछो नहीं कहेंगे, जनता हमको वोट दे ले हअ, हमको प्यार दे ले हअ. हम जनते भिरी रहभे करते हैं. जनता का काम करते हैं, जनता हमको चाहता है. ऊपर प्रभु बइठल है. अनंत सिंह की मिमिक्री का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
अकसर चर्चा में रहते हैं अनंत सिंह-
विधायक अनंत सिंह कभी अपने कारनामों को लेकर तो कभी अपनी बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनके वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. अनंत सिंह के घोड़े की भी चर्चा होती रही है. कुछ दिन पहले अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन सीट को लेकर भी चर्चा में थे. जेडीयू उम्मीदवार नीरज सिंह के विरोध की चर्चा हुई थी.
ये भी पढ़ें: