IMD Rain Alert Bihar
IMD Rain Alert Bihar
Bihar aaj ka Mausam 9 June 2026 एक तरफ जहां मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है, वहीं बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और आंधी राहत के साथ नई मुश्किलें भी लेकर आ सकती हैं. मौसम विभाग ने 9 जून को राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों को अगले 24 घंटे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में 9 जून को मौसम बिगड़ सकता है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा. लोगों को बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.
70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी हवा
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बारिश के दौरान हवा की रफ्तार सामान्य तौर पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. लेकिन कुछ जगहों पर तेज झोंकों के साथ हवा की गति 70KM/h तक महसूस हो सकती है. ऐसे में खुले मैदान और कमजोर ढांचों वाले चीजों से दूर रहना ही सही होगा. किसानों को भी अपनी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है, नहीं तो फसल पर असर पड़ सकता है.
पटना समेत कई शहरों में गर्मी भी बरकरार
बारिश के अलर्ट के बावजूद गर्मी पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आ रही है. राजधानी पटना में 9 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यही वजह है कि दिन में उमस और गर्मी रहेगी, जबकि शाम या रात होते-होते मौसम अचानक बदल सकता है और बारिश लोगों को राहत पहुंचा सकती है.
हालांकि लू का भी होगा खतरा
एक तरफ राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में लू का असर बाना सकता है, जिससे आम लोगों और बाइक चालकों के लिए खतरा है. मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को बिहार पूर्वी इलाकों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यही मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है. कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है. वहीं कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों की दिक्कत को बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें. बारिश, तेज हवा और लू के बीच आपके लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें