scorecardresearch

चीन के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में क्या-क्या किया?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट से वापस लौट गए हैं. इस दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स लीडर्स के साथ फैमिली फोटो खिंचवाई. इस दौरान शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का संबोधन सुना. इसके बाद वो चीन लौट गए.

Advertisement
XI Jinping (Photo/PTI) XI Jinping (Photo/PTI)

18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस लौट गए हैं. जिनपिंग 7 साल बाद भारत की यात्रा पर आए थे. चीनी राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरे देशों के लीडर्स के साथ ब्रिक्स की फैमिली फोटो में शामिल हुए. ब्रिक्स समित के दौरान जिनपिंग ने पीएम मोदी का संबोधन भी सुना.

चीन के लिए रवाना हुए जिनपिंग-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं. जिनपिंग कल यानी शनिवार को दोपहर एयर चाइना की फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे. उनके साथ एक हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था. ब्रिक्स समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग का स्वागत किया. 

जिनपिंग-मोदी की45 मिनट की मुलाकात-
पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच समिट से अलग करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक भी हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने संस्थागत संपर्क बढ़ाने, कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने, सीधी उड़ानें फिर शुरू करने और व्यापार घाटे से जुड़े मुद्दों पर बात की. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए और सीमा शांति बनाएं रखना जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के तीन सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए.

गाला डिनर में शामिल नहीं हुए जिनपिंग-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पीएम मोदी की तरफ से आयोजित गाला डिनर में शामिल नहीं हुए. व्यस्त कार्यक्रम के बाद जिनपिंग आराम के लिए होटल लौट गए. पीएम मोदी के गाला डिनर में कई राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए.

ओपन सेशन को पीएम मोदी ने किया संबोधित-
ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपन सेशन को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने और समावेशी ग्लोबल विकास पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: