
काला चश्मा पहनकर बुलेट से ससुराल चली दुल्हन
काला चश्मा पहनकर बुलेट से ससुराल चली दुल्हन
अहमदाबाद के मणीनगर में हुई एक शादी की बहुत चर्चा है. जिसने शादी देखी उसके मुंह से निकल गया वाह भाई कमाल है. जिसने तस्वीरें देखी वह भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाया. आप भी तस्वीर देखकर कुछ ऐसा ही सोच रहे होंगे. आखिर हो भी क्यों नहीं. दूल्हा बुलेट राजा तो दुल्हन बुलेट रानी.
भाई को बुलेट पर लेकर शादी के पंडाल तक ले गई बहन
शादियों में लोग तो कार से ही पहुंचते हैं. लेकिन अहमदाबाद में एक दूल्हा बुलेट से पहुंचा. बुलेट पर दूल्हे राजा को जिसने देखा देखता रह गया. दरअसल, दूल्हे की बहन अपने भाई को बुलेट पर लेकर शादी की जगह पर पहुंची थी. दूल्हे की बहन अपने भाई को बिठाकर शादी के पंडाल तक ले गई. बाइक पर बारात जब सड़क से गुजरी तो देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग मोबाइल निकाल तस्वीरें खींचने लगे. कोई वीडियो बना रहा था.

दूल्हे के अंदाज पर फिदा हो गई दुल्हन
दूल्हे का नाम पार्थ सोनवणे है और उसकी शादी शिवानी बाविष्कार से साथ हुई. दोनों की शादी हुई तो दूल्हा अपनी दुल्हन को बुलेट पर बिठाकर घर जाने के लिए निकला. दुल्हन की विदाई कार की जगह बुलेट पर हुई तो हर कोई देखता रह गया. सब लोग बहुत खुश थे. जब दूल्हे ने दुल्हन को बाइक पर घर जाने के लिए पूछा तो शिवानी ने भी काला चश्मा लगा लिया और बाइक पर बैठ गई. दुल्हन दूल्हे के इस अंदाज पर फिदा हो गई और कहा कि यह किसी सपने के पूरे होने जैसा है. वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे. पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी.
शादी के खरीदी थी नई बाइक
लड़की के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें लगा था कि लड़के वाले गाड़ी से आएंगे. उन्हें पहले से यह नहीं पता था कि दूल्हा बुलेट पर आएगा. लेकिन, दूल्हे को बुलेट पर देखकर काफी खुशी हुई. आखिर बेटी की विदाई फिल्मी अंदाज में जो हो रही थी. दूल्हे के एक रिश्तेदार ने बताया कि पार्थ ने अपनी दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए शादी के लिए नयी बाइक खरीदी थी.