scorecardresearch

Bundelkhand Expressway : पीएम मोदी ने यूपी को दी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात, बोले- अर्थव्यवस्था को मिलेंगे नए आयाम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway)यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा. इससे यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. साथ ही अर्थव्यवस्था को नए आयाम मिलेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हाइलाइट्स
  • एक्सप्रेसवे से औद्योगिक प्रगति को मिलेगी गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)आज यानी शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करने जालौन पहुंचे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तरप्रदेश और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम देगा. पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन कर दिया है. 

एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित  

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद समयबद्ध ढंग से एस कार्यक्रम को करते हुए 28 माह के अंदर 296 कि.मी. लंबे इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने इस दौरान बुंदेलखंड के सभी भाई-बहनों को आधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है. 

बुंदेलखंड की धरती को मिली एक्सप्रेसवे की सौगात 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिस धरती ने अनगिनत शूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारतभक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रौशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेसवे का ये उपहार देते हुए मुझे विशेष खुशी मिल रही है. 

चित्रकूट से दिल्ली की दूरी 3-4 घंटे हुई कम - पीएम मोदी 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है. ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा. 

ये भी पढ़ें :