scorecardresearch

केंद्र ने जोड़ा COWIN प्लेटफार्म पर नया फीचर, अब आप पता लगा सकतें हैं किसी भी व्यक्ति का वैक्सीनेशन स्टेटस 

केंद्र सरकार (Central Government)के ऑनलाइन पोर्टल कोविन (CoWIN)ने इस साल 16 जनवरी से अपनी सेवाएं शुरू की थीं, जब राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था. यह कई भाषाओं में उपलब्ध है.

Advertisement
COWIN प्लेटफार्म पर जोड़ा गया नया फीचर. COWIN प्लेटफार्म पर जोड़ा गया नया फीचर.
हाइलाइट्स
  • CoWIN ने इस साल 16 जनवरी में शुरू की थीं अपनी सेवाएं

  • कई भाषाओं में उपलब्ध CoWIN ऐप

कोविन (CoWIN)केंद्र का ऑनलाइन पोर्टल है, जो लाभार्थी को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करने की अनुमति देता है. अब इसमें एक सुविधा और बढ़ा दी गई है, जिसकी मदद से किसी को भी किसी व्यक्ति की सहमति से उसकी टीकाकरण की स्थिति की जांच करने की अनुमति होगी. 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ राम सेवक शर्मा ने एक ट्वीट कर कहा कि " अब CoWIN (cowin.gov.in) से पूरी तरह/आंशिक रूप से टीका लगाया गया बैज डाउनलोड करें और इसे अपने सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों के साथ साझा करें! अपने परिवार और दोस्तों को #FightCovid से प्रोत्साहित करें"

कैसे लेंगे सुविधा का लाभ ? 

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए cowin.gov.in पर जाना होगा और फिर सबसे उपर पट्टी पर 'शेयर टीकाकरण स्थिति' या 'अपनी स्थिति साझा करें' बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, उन्हें वन-टाइम पासवर्ड (OTP)मिलेगा, जिसके लिए उन्हें अपना मोबाइल नंबर और पूरा नाम दर्ज करना होगा. फिर, 180 सेकंड के अंदर 6 अंकों का ओटीपी मिलेगा और आपकी स्क्रीन पर वैक्सीनेशन की जानकारी आ जाएगी. 

दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं शेयर  

इस स्टेटस को दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ भी शेयर किया जा सकता है. जब कोई व्यक्ति CoWIN प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट में लॉग इन करता है तो 'शील्ड' भी दिखाई देगा. उन्हीं चरणों का पालन करके, सर्विस प्रोवाइडर भी किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित कर सकते हैं, हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें ग्राहक के मोबाइल नंबर और पूरे नाम की आवश्यकता होगी. यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिनके पास डिजिटल या पेपर फॉर्म में टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं है. 

CoWIN ने इस साल 16 जनवरी में अपनी सेवाएं शुरू की थीं, जब राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था. यह कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, असमिया, गुजराती और उड़िया शामिल हैं. इस प्लेटफॉर्म को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: