scorecardresearch

Himachal Pradesh Flood Rescue: चंबा में पानी के तेज बहाव में फंसा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा बढ़ाकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश के चंबा (ककीरा) में तेज बारिश के बाद आए फ्लैश फ्लड में एक बाइक सवार बहने लगा. मौके पर मौजूद एक नवविवाहिता ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना दुपट्टा बढ़ाकर उसकी जान बचाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
पति-पत्नी ने बचाई बाइक चालक की जान (AI MADE VIDEO) पति-पत्नी ने बचाई बाइक चालक की जान (AI MADE VIDEO)

चंबा के भटियात क्षेत्र के कमलाड़ी (ककीरा) में तेज बारिश के चलते सड़क पर अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. इस दौरान एक बाइक सवार पानी के तेज बहाव में फंस गया. तभी वहां मौजूद एक महिला ने अपना दुपट्टा आगे बढ़ाकर उसकी मदद की. नवविवाहिता का दुपट्टा बाइक सवार के लिए जीवन की डोर बन गया.

तेज बहाव के बीच फंसा बाइक सवार
चंबा के भटियात क्षेत्र के कमलाड़ी (ककीरा) में तेज बारिश के बाद सड़क पर अचानक तेज बहाव के साथ फ्लैश फ्लड आ गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि इसी बीच एक बाइक सवार उसमें फंस गया. कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति चिंताजनक हो गई. इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया. उसने बिना समय गंवाए अपना दुपट्टा बाइक सवार की ओर बढ़ाया, ताकि वह उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान की ओर आ सके.

सामने आया घटना का वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में सड़क पर बारिश का पानी तेज रफ्तार से बहता दिखाई दे रहा है. इसी दौरान बाइक सवार पानी के तेज बहाव के बीच फंसा नजर आता है. महिला अपना दुपट्टा उसकी ओर बढ़ाती है, जिससे बाइक सवार को सुरक्षित जगह तक पहुंचने में मदद मिलती है.

मौके पर पहुंची कार ने भी की मदद
बताया जा रहा है कि इसी बीच वहां से गुजर रही एक कार भी मौके पर पहुंच गई. कार सवारों की मौजूदगी और समय पर मिली मदद से बाइक सवार को सुरक्षित निकालने में सहायता मिली. अगर कार समय पर वहां नहीं पहुंचती और मदद नहीं मिलती, तो तेज बहाव के कारण बाइक सवार के साथ गंभीर हादसा हो सकता था.

नवविवाहिता का दुपट्टा बना जीवन की डोर
वीडियो में मदद करने वाली महिला नवविवाहित नजर आ रही है. हालांकि, उसकी पहचान और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. महिला की तत्परता और साहस की वजह से बाइक सवार को तेज बहाव से बाहर निकालने में मदद मिली.

पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान बढ़ जाता है खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान सड़कें अचानक नालों का रूप ले लेती हैं. कुछ ही क्षणों में पानी का बहाव खतरनाक हो सकता है. ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को बरसात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. प्रशासन की ओर से भी लोगों को ऐसे स्थानों पर अनावश्यक जोखिम न लेने और तेज बहाव वाली सड़कों को पार करने से बचने की सलाह दी जाती है.

भरमाला की इस घटना में महिला की तत्परता और मौके पर पहुंची कार की मदद ने एक संभावित हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला की सूझबूझ और साहस की सराहना कर रहे हैं.
 

ये भी पढ़ें